ताजा खबर
लखनऊ में डेंगू का कहर, 10 दिनों में 500 से ज्यादा मामले आए सामने   ||    लखनऊ का पक्षी बाजार, तोते की 50 प्रजातियां, 400 रुपये में ले जाएं घर   ||    Ahoi Ashtami 2024: 23 या 24 अक्तूबर कब रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत ? जानें तिथि और पूजा विधि   ||    Ahoi Ashtami 2024 : आखिर क्यों बिना गुलगुलों के अधूरा है अहोई अष्टमी का भोग, वीडियो में जानें इसके प...   ||    लखनऊ की गलियों में दिखे नीरज चोपड़ा, चाय की चुस्की लेते ही उमड़ी भीड़   ||    लखनऊ में महिला की बस से कुचलने से मौत, कैसरबाग बस अड्डे पर परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन   ||    लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर युवती का आत्महत्या का प्रयास, सिपाही पर गंभीर आरोप   ||    लखनऊ में लापरवाही करने वाले दो दरोगा निलंबित   ||    लखनऊ को मिलेगा इंटरनैशनल कन्वेंशन सेंटर, जानिए कितने साल में होगा तैयार   ||    Karwa Chauth 2024 Upay: करवा चौथ पर महिलाएं करें ये उपाय, रिश्ता होगा अटूट, पार्टनर का मिलेगा प्यार,...   ||    Kalki Avatar: धर्म की स्थापना के लिए होगा भगवान कल्कि का आगमन, 2 मिनट के इस वीडियो में जानें कब लेंग...   ||    लखनऊ में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण 2000 मरीजों को नहीं मिला इलाज, OPD और वार्ड में हड़कंप   ||    लखनऊ को जल्द मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, पढ़ें डेस्टिनेशन   ||    लखनऊ में गैंगरेप केस पर कांग्रेस का हमला, यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप   ||    लखनऊ के इन इलाकों में आज बिजली कटौती, दो लाख लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी   ||    लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका की जहर खाने की घटना, रहस्य गहराया   ||    पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर लखनऊ में राजनीति गरमाई, पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR   ||    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र और आरती, वीडियो देखें और ...   ||    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर छलनी से क्यों करते पति का दीदार? कैसे देना चाहिए अर्ध्य, वीडियो में ज...   ||    लखनऊ में डाकिए को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत की खबर   ||   

ऑस्ट्रेलिया की संसद में किंग चार्ल्स के खिलाफ नारेबाजी, सांसद बोलीं, आप राजा नहीं हमारे लोगों के हत्यारे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 21, 2024

मुंबई, 21 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंचे ब्रिटेन के किंग चार्ल्स का विरोध का सामना करना पड़ा है। किंग चार्ल्स ऑस्ट्रेलियाई संसद में भाषण देने पहुंचे थे। इस दौरान एक मूलनिवासी सीनेटर ने उनके विरोध में नारे लगाते हुए कहा कि आप हमारे राजा नहीं है। सीनेटर लीडिया थॉर्प ने कहा, आप हत्यारे हैं आपने हमारे लोगों का नरसंहार किया है। इस दौरान लीडिया ने किंग चार्ल्स से मूलनिवासियों को उनकी जमीने, पूर्वजों की अस्थियां और कलाकृतियों को वापस लौटाने को कहा। लीडिया ने नारेबाजी करते हुए कहा कि ब्रिटिश साम्राज्य ने उनकी जमीन को बर्बाद कर दिया है।

किंग चार्ल्स के विरोध में उतरी लीडिया पारंपरिक कपड़े पहनकर संसद पहुंची थी। नारेबाजी के बाद सुरक्षा अधिकारी उन्हें संसद से बाहर ले गए। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान लीडिया ने कहा कि जब तक किंग ऑस्ट्रेलिया के औपचारिक प्रमुख बने हुए हैं, हम ब्रिटिश साम्राज्य का विरोध करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे देश का राजा हमें आदेश नहीं दे सकता है। लीडिया थॉर्प, ऑस्ट्रलिया के विक्टोरिया राज्य से स्वतंत्र सीनेटर हैं। वे ब्रिटिश राजतंत्र के खिलाफ मुखर रहने के लिए जानती जाती हैं। 2022 में सीनेटर के तौर पर शपथ लेने के दौरान उन्होंने ब्रिटिश किंग को "उपनिवेशवादी महामहिम" कहकर संबोधित किया था। इसके बाद उनसे दोबारा शपथ लेने के लिए कहा गया था। किंग चार्ल्स कैंसर से ठीक होने के बाद पहली बार विदेशी दौरे पर हैं। इस दौरे पर उनकी पत्नी क्वीन कैमिला भी साथ पहुंची है।

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया को 1986 में आजादी मिल गई थी। लेकिन वहां अभी भी संवैधानिक तौर पर राजशाही है। ऑस्ट्रलिया में ब्रिटिश राजा को औपचारिक रूप से देश का प्रमुख माना जाता है। हालाँकि, 1999 के जनमत संग्रह में ऑस्ट्रेलियाई जनता ने ऑस्ट्रलिया को ब्रिटिश साम्राज्य का डोमेनियन स्टेट बनाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया था। 2022 में क्वीन एलिज़ाबेथ II के निधन के बाद ब्रिटिश साम्राज्य से सम्बन्ध खत्म करने की बहस ने फिर से जोर पकड़ा है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.