ताजा खबर
उत्तर प्रदेश में बदला मौसम, 40 जिलों में गर्मी से राहत   ||    बिजली मरम्मत कार्य के कारण लखनऊ के कई इलाकों में आज होगी आपूर्ति में रुकावट   ||    IPL 2025: ऑरेंज कैप के लिए किंग कोहली और इस बल्लेबाज में जोरदार लड़ाई, हेजलवुड के पास पर्पल कैप   ||    वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी, एक वर्ल्ड कप में 5 शतक… रोहित शर्मा के इन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का टूटना अ...   ||    DC vs KKR: दो हार से परेशान दिल्ली को अगले मैच में नहीं मिलेगा Axar Patel का साथ? इंजरी पर आया बड़ा ...   ||    अच्छी शुरुआत के बाद दबाव में आया बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त   ||    अंबुजा बनी दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, 100 MTPA लिमिट को किया क्रॉस   ||    Akshaya Tritiya 2025: एक साल में सोने ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, चांदी भी खूब चमकी   ||    30 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और वैश्विक दृष्टिकोण   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||    Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर चमकेगा 6 राशियों की किस्मत का सितारा, गुरु-शुक्र दिलाएंगे सम्म...   ||    पाकिस्तानी PM की गुप्त बीमारी कितनी खतरनाक? जानें शुरुआती संकेत व बचाव   ||    ‘कंगाल’ पाकिस्तान की कायराना हरकत; LOC पर फायरिंग करके सोच रहा डर जाएंगे, मिला मुंहतोड़ जवाब   ||    ब्रिटिश संसद में उठा पहलगाम हमले का मुद्दा, सांसद बोले-LOC के पास आतंकियों के अड्डे   ||    ‘पाकिस्तान के पास एटम बम है’; नवाज शरीफ की मुख्यमंत्री बेटी की भारत को गीदड़ भभकी   ||    भारत के ‘दुश्मन’ TRF के बचाव में उतरा पाकिस्तान, कहा- पहलगाम आतंकी हमले में हाथ के सबूत दें   ||    West Bengal: श्रतुराज होटल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की गई जान   ||    विशाखापट्टनम में नरसिंह स्वामी मंदिर की दीवार ढही, 7 लोगों की मौत   ||    Mother Dairy ने क्यों महंगा किया दूध? कंपनी ने खुद बताई दाम बढ़ाने की वजह   ||    ATM से कैश निकालना कल से महंगा, SBI, HDFC, ICICI ने लागू किए नए नियम   ||    +++ 

कमला हैरिस अभी भी बन सकती है अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 11, 2024

मुंबई, 11 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस देश की पहली महिला राष्ट्रपति बन सकती है। कमला के सलाहकार रह चुके जमाल सिमन्स के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद भी उनके पास अभी भी राष्ट्रपति बनने का मौका है। इसके लिए वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन को पद से इस्तीफा देना होगा। सिमन्स के मुताबिक अगर बाइडेन पद से इस्तीफा दे देते हैं, तो बचे हुए कार्यकाल (20 जनवरी तक) के लिए कमला हैरिस अमेरिका की राष्ट्रपति बन सकेंगीं। ऐसे में कमला के पास अमेरिकी इतिहास की पहली महिला राष्ट्रपति बनना का मौका होगा। सिमन्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जो बाइडेन शानदार व्यक्ति रहे हैं। बाइडेन कई वादे पूरे किए, जो उन्होंने जनता से किए थे। बाइडेन एक और वादा पूरा कर सकते हैं, अगर वे इस्तीफा देकर कमला को राष्ट्रपति बना देते हैं। कमला के राष्ट्रपति बनने से अगली महिला उम्मीदवार के लिए आसानी होगी। आपको बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस को रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 5 नवंबर को वोटिंग हुई थी। राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी ने 50 राज्यों की 538 में से 312 सीटें जीती हैं। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस ​​कड़ी टक्कर देने के बावजूद 226 सीटें ही जीत पाई हैं। राष्ट्रपति चुनाव में कुल 538 सीटें होती हैं। बहुमत के लिए 270 का आंकड़ा जरूरी होता है। कमला को सभी 7 स्विंग स्टेट्स में भी हार का सामना करना पड़ा है। इन सभी राज्यों में ट्रम्प की पार्टी की जीत हुई है।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार, 13 नवंबर को अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच ये मुलाकात भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे होगी। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी 9 नवंबर को दी। अमेरिका में ये परंपरा रही है कि वर्तमान राष्ट्रपति चुनाव के बाद अगले राष्ट्रपति के साथ व्हाइट हाउस में औपचारिक मुलाकात करते हैं। इस मुलाकात को सत्ता सौंपने की प्रकिया की शुरुआत के तौर पर देखा जाता है। हालांकि जब डोनाल्ड ट्रम्प 2020 में जो बाइडेन के हाथों राष्ट्रपति चुनाव हार गए थे, तो उन्होंने बाइडेन को मुलाकात के लिए आमंत्रित नहीं किया था। साथ ही, राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद बुधवार को ही राष्ट्रपति बाइडेन ने ट्रम्प को फोन पर जीत की बधाई दी थी। इसके एक दिन बाद यानी गुरुवार को बाइडेन ने चुनाव में हुई हार पर बयान दिया। इस बयान में बाइडेन ने बताया कि उन्होंने ट्रम्प को शांति पूर्वक सत्ता सौंपने का आश्वासन दिया है। बाइडेन ने कहा कि उन्होंने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि ट्रम्प के सत्ता सौंपने में पूरी तरह मदद की जाए। ये अमेरिकी जनता का हक है। डोनाल्ड ट्रम्प 4 साल बाद दूसरी बार सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने बुधवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति चुनाव में हराया। डोनाल्ड ट्रम्प ग्रोवर क्लीवलैंड के बाद पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति हैं जिन्होंने हार के बाद सत्ता में वापसी की है। इससे पहले 1892 के चुनाव में ग्रोवर क्लीवलैंड ने भी हार के बाद दोबारा सत्ता में वापसी की थी।

लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.