ताजा खबर
Petrol Diesel Price Today: आज 22 जून को कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें ताजा रेट   ||    क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो पढ़ लें ये खबर, 30 जून के बाद नहीं मिलेगी यह सुविधा   ||    Bank Holidays: जुलाई में कुल 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट   ||    जो बिडेन ने 500,000 अप्रवासियों को अमेरिकी नागरिकता देने की नई योजना का खुलासा किया   ||    कनाडाई संसद ने निज्जर की हत्या के एक साल पूरे होने पर ‘मौन का क्षण’ रखा   ||    मक्का में भीषण गर्मी के कारण 90 भारतीय हज यात्रियों की मौत की खबर   ||    पाकिस्तान: कुरान का अपमान करने पर भीड़ ने पुलिस स्टेशन के सामने पर्यटक को जिंदा जलाया   ||    रिपोर्ट से पता चलता है: फेसबुक की ‘संवेदनशील’ नीति जलवायु परिवर्तन संबंधी स्टोरी विज्ञापनों को रोकती...   ||    हिंदुजा कौन हैं और उन्हें जेल की सज़ा क्यों दी गई?   ||    टी20 विश्व कप: IND VS BAN के दौरान एंटीगुआ में बारिश खलल डालेगी?   ||   

पंजाब की 2 बहनों पर अमेरिका में फायरिंग, गर्भवती की मौत, दूसरी घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 15, 2024

मुंबई, 15 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका में न्यू जर्सी के वेस्ट कार्टेरेट की रूजवेल्ट एवेन्यू में पंजाबी युवक ने चचेरी बहनों को गोली मार दी। जिसमें एक युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। घायल युवती को एयरलिफ्ट कर अमेरिका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बहनें जालंधर के नूरमहल की रहने वाली हैं जबकि हमलावर नकोदर के गांव हुसैनपुर का रहने वाला है। वारदात के बाद अमेरिकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब 6 घंटे बाद आरोपी हमलावर गौरव गिल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और अवैध हथियार रखने का केस दर्ज किया गया है। यह वारदात बुधवार सुबह की है लेकिन इसके बारे में जालंधर में परिजनों को सूचना मिली। अमेरिकी पुलिस की जांच के मुताबिक आरोपी गौरव गिल और 20 वर्षीय युवती एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने एक साथ ही टोफल (लैंग्वेज एलिजिबिलटी टेस्ट) की पढ़ाई की थी। इसके बाद गौरव स्टडी वीजा पर अमेरिका गया था। जसवीर कौर(29) और उसकी चचेरी बहन गगन हमले वाली जगह से थोड़ी दूरी पर ही रहती थीं। एक अमेरिकी वेबसाइट से बातचीत में पड़ोसी जोश लेनॉफ ने कहा, वे दोनों ड्राइव-वे पर ही पड़ी थीं। वे हिल नहीं रही थीं। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। नूरमहल की जसवीर कौर शादीशुदा थी और 2 माह की गर्भवती थी। उसने परिवार से कहा था कि मैं आपको जल्द सरप्राइज दूंगी। जसवीर का पति ट्रक चलाता है। जिस वक्त घटना हुई, वह शहर से बाहर गया हुआ था। जसवीर खुद भी जॉब करती थी। वह 6 दिन ड्यूटी करती थी। फायरिंग के बाद हमलावर वहां से भागकर एक घर में छिप गया। इसका पता चलते ही पुलिस फोर्स ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद उसने हाथ खड़े कर सरेंडर कर दिया। उससे हत्या में इस्तेमाल रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया गया है। उसे मिडिलसेक्स काउंटी कोर्ट में जज के सामने पेश किया गया।

तो वहीं, पुलिस के मुताबिक आरोपी गौरव गिल 19 साल का है। परिवार वालों के मुताबिक 10 महीने पहले पहले स्टडी वीजा पर अमेरिका गया था। उसके पिता मस्कट में रहते हैं। उसका एक छोटा भाई नकोदर में ही रहता है। वह पढ़ाई में अच्छा था और कभी लड़ाई-झगड़े में उसका नाम सामने नहीं आया था। इस पूरे मामले में अभी तक हमले की वजह सामने नहीं आई है। गौरव गिल ने चचेरी बहनों को गोलियां क्यों मारी?, इसके बारे में अमेरिकी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अगर उसका विवाद उसके साथ पढ़ने वाली युवती से था तो उसकी दूसरी बहन पर उसने फायरिंग क्यों की?, अभी इन सवालों के जवाब नहीं मिल सके हैं। वहीं उनके परिवार से भी पंजाब में संपर्क कर पूरे विवाद का पता किया जा रहा है। तो वहीं, गगन की मां सुरजीत कौर ने बताया कि बीती रात जमाई ने फोन कर सारे घटनाक्रम के बार में जानकारी दी थी। बच्चों के साथ गौरव नाम के युवक को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई थी। न्यू जर्सी में तीनों किराए पर घर लेकर रहते थे। घटना के वक्त जमाई ट्रक लेकर कैलिफोर्निया गया हुआ था। परिवार ने कहा- बच्चों ने कभी ऐसी बात नहीं बताई कि कोई युवक बातचीत करता है या तंग करता है। गगन इस साल 2 जनवरी को अमेरिका गई थी। बड़ी बेटी साल 2018 से ही अमेरिका में है। जसवीर की शादी पिछले साल जनवरी महीने में हुई थी। उनकी बेटियों को नुकसान पहुंचाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.