ताजा खबर
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के जाने चौकाने वाले किराए   ||    7वीं के छात्र ने माता-पिता के बैंक अकाउंट से ऑनलाइन गेम खेल गवाएं 5 लाख रुपए   ||    लखनऊ में आरोपियों ने महिला दारोगा को किया किडनैप   ||    लखनऊ में विधायक निवास परिसर में मिला युवक का शव, मामले की हो रही है जांच   ||    लखनऊ से सवार पुलिस इंस्पेक्टर की रोडवेज बस में कार्डियक अरेस्ट से हुई मृत्यु   ||    गणेश विसर्जन के चलते लखनऊ के कई रास्तों पर कल शाम तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित   ||    लखनऊ के अनुदानित कॉलेजों में दाखिलों की कमी, पड़ोसी जिलों के कॉलेजों ने मारी बाजी   ||    आधी रात स्टंटबाजी का कहर, आइसक्रीम वाले की हुई मौत   ||    लखनऊ में चुप ताजिये का जुलूस नाजिम अली इमामबाड़े से हुआ शुरू   ||    लखनऊ-गोरखपुर संग इन 42 जिलों में होगी भरी बारिश, अलर्ट जारी   ||   

पृथ्वी को करीब ढाई महीने के लिए मिला है एक छोटा चांद, इसका डायमीटर लगभग 10 मीटर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 14, 2024

मुंबई, 14 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पृथ्वी को करीब ढाई महीने के लिए एक छोटा चांद मिला है। यह उसकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति को और बेहतर तरह से समझने में मदद करेगा। यह चांद असल में एक एस्टेरॉयड है, जिसका नाम 2024 PT5 है। इसे 7 अगस्त को खोजा गया था। इसका डायमीटर लगभग 10 मीटर है। ये एस्टेरॉयड 9 सितंबर से अर्थ की ऑर्बिट में घूम रहा है और अगले 77 दिन यानी 25 नवंबर तक ऐसा करता रहेगा। दरअसल, यह एस्टेरॉयड चांद की तरह पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है, इसलिए इसे मिनी मून नाम दिया गया है। बेहद कम स्पीड होने की वजह से अगले दो महीने में यह एस्टेरॉयड पृथ्वी का एक चक्कर भी पूरा नहीं कर पाएगा।

तो वहीं, 25 नवंबर के बाद 2024 PT5 एस्टेरॉयड पृथ्वी की ग्रैविटी से आजाद होकर सूर्य की ऑर्बिट में लौट जाएगा। दरअसल, सूरज के चक्कर लगाते-लगाते यह एस्टेरॉयड धरती के करीब पहुंच चुका है। इस वजह से यह ग्रैविटेशनल फोर्स से खिंचकर पृथ्वी के चक्कर लगाने लगा है। 25 नवंबर के बाद यह धरती से दूर हो जाएगा और इस पर ग्रैविटी का असर भी खत्म हो जाएगा। तब यह वापस सूरज की ऑर्बिट में लौट जाएगा। वैसे तो पहले भी कई एस्टेरॉयड धरती के चक्कर लगा चुके है, लेकिन 2024 PT5 इतना धुंधला होगा कि इसे आंखों या दूरबीनों से नहीं देखा जा सकेगा। इसे सिर्फ 22 मैग्निट्यूड वाले एडवांस ऑब्जरवेटरी से देखा जा सकेगा । साथ ही, हार्वर्ड और स्मिथसोनियन की एस्टेरॉयड रिसर्चर फेडेरिका स्पोटो का कहना है कि 2024 PT5 से उन अंतरिक्ष के एस्टेरॉयड के बारे में जानकारी मिलेगी, जिनमें वे भी शामिल हैं जो कभी-कभी पृथ्वी से टकराती हैं। इससे पहले साल 1981 और 2022 में भी पृथ्वी को 2022NX1 नाम का एक मिनी मून मिला था।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.