ताजा खबर
‘चुनौती से सात फेरे लिए हैं’: लखनऊ में धनखड़ ने राज्यपाल की किताब लॉन्च कर दिए कई तीखे संदेश   ||    सीएमएस के 2144 मेधावी छात्रों का सम्मान, निकाला गया विजय जुलूस   ||    1 मई: श्रमिकों के संघर्ष और मजदूर दिवस का इतिहास   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद सेना के Northern कमांडर को नहीं हटाया गया, पाकिस्तानियों का झूठा दावा...   ||    Neem Karoli Baba: नीम करोली धाम जाकर ऐसा क्या करें जिससे आपकी मनोकामना हर हाल में पूरी हो जाए   ||    ERP, DSM और HIMS के बाद अब बैंकिंग के लिए भरोसेमंद समाधान देगा CBS सॉफ्टवेयर   ||    Gold Rate: अक्षय तृतीया पर सस्ता हुआ सोना, जानें आज क्या है गोल्ड का रेट?   ||    अच्छी शुरुआत के बाद दबाव में आया बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त   ||    बाउंड्री लाइन पर खेला गया ‘अनोखा’ खेल, फील्डर की फुर्ती से हो गया चमत्कार! यह बवाली कैच मिस तो नहीं ...   ||    IPL 2025: पर्पल कैप की रेस में हैट्रिक लेकर कुलदीप से आगे निकले चहल, साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप   ||    IPL के इतिहास में CSK के साथ पहली बार हुआ ऐसा, शर्मसार माही की सेना, फिर टूटा प्लेऑफ का सपना   ||    जातीय जनगणना: जानें बिहार चुनाव से पहले PM मोदी के ट्रंप कार्ड के क्या मायने?   ||    सिलेंडर के रेट से… ATM से पैसे निकालने तक, आज से 6 बदलाव, जानें जेब पर पड़ेगा कितना असर?   ||    EPFO: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, फॉर्म 13 में हुए बदलाव   ||    LPG सिलेंडर के दाम आज इतने रुपये गिरे, जानें दिल्ली से चेन्नई तक नए रेट क्या?   ||    Gold Rate Today: 10 बड़े शहरों में सस्ता हुआ सोना, जानें अपने इलाके का भाव   ||    कौन थी इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल? 25वें जन्मदिन से पहले दे दी जान   ||    अरब सागर में भारत-पाक की नौसेना, ड्रिल के बहाने होंगी आमने-सामने   ||    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 9 अपडेट, अटारी-वाघा बॉर्डर पर फंसे 150 ट्रकों को मिली बड़ी राहत   ||    पहलगाम हमले के बाद पाकितान में बड़ा बदलाव, ISI चीफ असीम मलिक को सौंपी अहम जिम्मेदारी   ||    +++ 

पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी बुशरा बीबी को भी उसी जेल में भेजा जाएगा, जिसमें कैद है इमरान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 8, 2024

मुंबई, 08 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को उसी जेल में रखा जाएगा, जिसमें इमरान कैद हैं। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने बुशरा की याचिका पर उन्हें रावलपिंडी की अदियाला जेल ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। बुशरा बीबी अभी अपने बनीगाला वाले घर मे कैद है। उनकी गिरफ्तारी के बाद इसे अस्थायी जेल बना दिया गया था। बुशरा गिरफ्तारी के बाद से ही खुद को अदियाला जेल शिफ्ट करने की मांग कर रही थी। उनका कहना था कि उन्हें मारने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें, इस्लामाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस मियांगुल हसन औरंगजेब ने पिछले हफ्ते याचिका पर सुनवाई पूरी की थी और फैसला सुरक्षित रखा था। बुशरा को आदियाला जेल भेजते ही उनके घर बनीगाला में बनी टेम्परेरी उप जेल को खत्म कर दिया जाएगा। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बुशरा को अदियाला जेल कब भेजा जाएगा।

तो वहीं, इमरान खान कई बार दावा कर चुके हैं कि बुशरा को मारने की कोशिश की जा रही है। कुछ दिन पहले उन्होंने सेना पर बुशरा बीबी को टॉयलट क्लीनर देने का आरोप लगाया था। इसके पहले अप्रैल महीने की शुरुआत में भी इमरान ने दावा किया था कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को जहर दिया गया है। इमरान ने यह आरोप जेल में बनी अस्थायी अदालत में सुनवाई के दौरान लगाए थे। खान ने ये भी कहा था कि अगर बुशरा को कोई नुकसान होता है तो इसके लिए आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर जिम्मेदार होंगे। आपको बता दें, इस्लामाबाद की कोर्ट ने तोशाखाना मामले में इमरान खान और बुशरा बीबी को 14 साल जेल की सजा सुनाई थी। हालांकि बाद में कोर्ट ने दोनों की सजा को निलंबित कर दिया। लेकिन बुशरा बीबी को गैर इस्लामिक विवाह मामले में फिर से हिरासत में ले लिया गया। जबकि इमरान खान को अन्य मामलों में जेल में बंद कर दिया गया था। इस फैसले को बुशरा बीबी और इमरान खान की जीत के रूप में देखा जा रहा है। जिन्होंने पाकिस्तान के उच्च अदालतों में अपने खिलाफ विभिन्न मामलों को चुनौती दी है।

लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.