ताजा खबर
बहराइच से दिल्ली जा रही बस लखनऊ में पलटी, हादसे में 12 घायल   ||    ठाकुरगंज में दंपती ने की आत्महत्या, बीमारी बनी जानलेवा   ||    चाइनीज मांझे ने दरोगा की गर्दन काटी, मदद के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग   ||    शहीद पथ पर युवती से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी सीतापुर से गिरफ्तार   ||    डिलीवरी बॉय हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, चार्जर से गला घोंटकर 10 KM ले गए   ||    लखनऊ में जल निगम अधिकारियों के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, जांच जारी   ||    ऑनलाइन ऑर्डर किए 1.50 लाख के फोन के लिए ग्राहक ने की डिलीवरी ब्वॉय की हत्या, लाश नहर में फेंकी   ||    यूपी के लखनऊ में दिखा हसन नसरल्लाह की मौत पर विरोध, लोगों ने किया प्रदर्शन   ||    लखनऊ में IAS अधिकारी को ठगने की कोशिश, FIR दर्ज   ||    पूजा स्पेशल ट्रेनें लखनऊ और गोरखपुर से टाटानगर के लिए चलेंगी, बिहार को भी होगा फायदा   ||   

बहराइच से दिल्ली जा रही बस लखनऊ में पलटी, हादसे में 12 घायल

Photo Source : NBT

Posted On:Saturday, October 5, 2024


लखनऊ न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा हादसा हुआ है। किसान पथ पर एक बस के पलटने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, यह बस बहराइच से दिल्ली जा रही थी, जब अचानक यह अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह दुर्घटना किसान पथ पर दुलारमऊ के पास हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल पर एंबुलेंस भी मौजूद हैं। इस हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत होने की सूचना है। मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, गोसाईगंज थानाक्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक बस के अनियंत्रित होकर पलटने से कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस में 50 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें कई महिलाएं और पुरुष शामिल थे। इस हादसे में लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।

वहीं, आम जनता और पुलिस की सहायता से यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, इस हादसे के बाद यात्री डरे और सहमे नजर आ रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही गोसाईगंज और सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई, और कई अधिकारी भी वहां उपस्थित हैं।

पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है। इस हादसे में किसी की आधिकारिक रूप से मौत की जानकारी नहीं है, लेकिन वहां मौजूद लोगों के अनुसार, एक 60 से 70 साल की महिला की इस हादसे में जान चली गई है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.