ताजा खबर
भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक  ले जाने  के लिए तैयार: डेविड अंगु   ||    ईरान के राष्ट्रपति की मौत हादसा या साजिश? पहले कासिम सुलेमानी अब इब्राहिम रईसी, क्या है कहानी   ||    5000 लोगों को फांसी, कब्रों में दफन कराई थी लाशें; कौन थे इब्राहिम रईसी? जो कहलाए Butcher Of Tehran   ||    ईरान को नए राष्ट्रपति मिले, इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत से खाली हुई थी कुर्सी   ||    30 हजार लोगों के गंभीर रोगों से ग्रस्त होने की बात क्यों छिपाई? UK में सामने आया BIG SCAM   ||    ड्रीम वेडिंग के लिए लड़की ने टिक टॉक पर मांगे पैसे, कुछ ने कहा-गुड जॉब तो कुछ ने बताया भीख   ||    5000 साल पुरानी…जिसे पीते हैं रोज, वह चाय पहली बार कैसे बनी थी? पढ़ें दिलचस्प कहानी   ||    Success Story Of A. Velumani : कभी 150 रुपये में की थी नौकरी, आज 3500 करोड़ रुपये की कंपनी के मालिक   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें ईंधन के नए रेट   ||    Delhi NCR की सड़कों पर दौड़ेगी Uber Buses, सरकार से मिली मंजूरी; जानिए खासियत   ||   

ऐसा मैं शैतान सांग का टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 28, 2024

एक्टर अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोदीवाला अभिनीत बहुप्रतीक्षित हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' इन दिनोंजबरदस्त सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया। दर्शकों के उत्साह को औरबढ़ाने के लिए, टीम 'शैतान' ने 'ऐसा मैं शैतान' गाने का टीजर जारी कर दिया है।
 
एक्टर अजय देवगन ने गाने का टीजर अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर रिलीज़ किया, कैप्शन में लिखा है, "अब शैतान की धुनपर झूमेगी ये कायनात। ऐसा मैं शैतान गाना कल रिलीज होगा। 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों पर कब्जा।"
 
'ऐसा मैं शैतान' गाने का पूरा वीडियो कल जारी किया जाएगा। इस सांग को रफ्तार ने गाया हैं, कुमार ने इसके बोल लिखे हैं।
 
विकास बहल द्वारा निर्देशित 'शैतान' एक ऐसे परिवार की कहानी बताती है जो अनजाने  में अजनबी को अपने घर में आमंत्रितकरता है। लेकिन यह अजनबी शख्स अपने तरकीबो से परिवार की छोटी लड़की को अपने वश में कर लेता हैं, और पुरे घर मेंतबाही मचाने लगता हैं, आगे क्या होता, यही फिल्म की कहानी हैं. 
 
'शैतान' का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा किया गया है। इसे जियो स्टूडियो, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म आगामी 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Check Out The Teaser:


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.