ताजा खबर
Bank Holidays in Oct 2023: गांधी जयंती से लेकर दशहरा तक अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, देखें कब-कब ...   ||    Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के रेट में गिरावट, जानें 10 ग्राम गोल्ड आज कितना रुपये हुआ सस्ता   ||    Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या...   ||    Asian Games 2023 Day 4 : भारत ने जीता दिन का पहला गोल्‍ड मेडल, महिलाओं के 25 मीटर पिस्‍टल टीम इवेंट ...   ||    Asian Games 2023 Day 4 : चौथे दिन भारत को मिला दूसरा पदक, शूटिंग टीम ने जीता गोल्ड मेडल   ||    अश्विन ने रोहित शर्मा को लालची बना दिया? क्या टीम इंडिया की कहानी में सचमुच आएगा ट्विस्ट…   ||    Ganesh Utsav 2023: गणेश जी को क्यों प्रिय है मोदक, जानें ये 5 कारण   ||    Ganesh Utsav 2023: आखिर भगवान गणेश को क्यों लगाना पड़ा हाथी का ही सिर, जानिए पौराणिक कथा   ||    Hardeep Singh Nijjar : दाढ़ी, पगड़ी और मुंह पर मास्‍क, पिकअप में बैठे निज्‍जर को सफेद सेडान ने रोका ...   ||    5 साल की नौकरी, 4 महीने पहले शादी, बिहार पुलिस की लेडी कांस्टेबल ने उठाया खौफनाक कदम   ||   

बिन सिम्पटम्स के कोरोना के शिकार हो रहे चीन के लोग

Posted On:Monday, March 28, 2022

China, 28 March (News Helpline)      चीन में कोरोना वायरस बेकाबू होता नजर आ रहा है। रविवार को शंघाई मं 3500 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। चिंता की बात है कि इनमें से कई मरीजों में कोविड-19 के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। नौबत यहां तक आ गई है कि सरकार ने क्षेत्र में टेस्टिंग के लिए लॉकडाउन लगाने के फैसला किया है। आंकड़े बताते हैं कि चीन में इस महीने कोविड संक्रमण के 56 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को चीन के कुल नए संक्रमितों में अकेले शंघाई में ही 70 फीसदी मरीज मिले हैं। इनमें से 50 मरीज एसिम्प्टोमैटिक हैं। शंघाई में सोमवार से चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन की शुरुआत हो चुकी है। ये पाबंदियां 1 अप्रैल तक जारी रहेंगी। स्थानीय जानकार वू फान के अनुसार, शंघाई शहर में लगे मौजूदा लॉकडाउन का मकसद संभावित रूप से छिपे जोखिम को हटाना और सभी मामलों को खत्म करना है।
 
स्थानीय सरकार ने कहा कि शंघाई के पुदोंग और आसपास के इलाकों में सोमवार से शुक्रवार तक लॉकडाउन लग जाएगा, क्योंकि बड़े स्तर पर जांच की शुरुआत हो रही है। लॉकडाउन के दूसरे चरण में हुआंग्पु नदी के पश्चिम में बड़ा डाउनटाउन क्षेत्र शुक्रवार से 5 दिनों के लॉकडाउन की शुरुआत करेगा। नए नियमों के अनुसार, पुल और सुरंगें बंद रहेंगी। जबकि, हाईवे पर ट्रैफिक को लेकर कुछ पाबंदियां होंगी।
 
सरकार ने यह भी कहा है कि लॉकडाउन वाले इलाकों में सार्वजनिक परिवहन भी बंद रहेगा। इसके अलावा कंपनी और फैक्ट्री भी बंद रहेंगी। हालांकि, खाने की आपूर्ति और सार्वजनिक सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा गैर-जरूरी माने गए दफ्तरों और कारोबार भी बंद रहेंगे।
 
कोरोना की बगड़ती स्थिति को देखते हुए खबरें आई थी कि लोग घबरा कर खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में सुपरमार्केट में मौजूद खाने-पीने और घर की जरूरतों का सामान साफ हो गया है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.