ताजा खबर

लखनऊ में मॉडरेट वायु गुणवत्ता, मौसम सामान्य और तेज धूप का अंदेशा

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, October 11, 2025

लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ में सुबह के समय वायु गुणवत्ता मॉडरेट (मध्यम) स्तर पर रही। लालबाग क्षेत्र में सबसे अधिक AQI 124 दर्ज किया गया। इसके अलावा अंबेडकर यूनिवर्सिटी 121, तालकटोरा 105, और गोमती नगर व अलीगंज में 103 AQI दर्ज हुआ। शहर के सभी स्टेशन पर वायु गुणवत्ता मॉडरेट स्थिति में रही। शुक्रवार को भी AQI 133 दर्ज किया गया था, जो मॉडरेट स्तर में आता है।

मौसम की बात करें तो सुबह तेज चटक धूप रही। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास बना रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.02 डिग्री और न्यूनतम 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में मौसम साफ रहा और हल्की हवा भी चलती रही। मौसम विभाग ने फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आने वाले 3-4 दिनों तक लखनऊ और प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा और तेज चटक धूप निकलती रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इस अवधि में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

2025 के मानसून की समीक्षा के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कुल वर्षा सामान्य रही। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में औसत से 12% अधिक (752.5 मिमी) और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17% कम (666 मिमी) वर्षा हुई। पूरे प्रदेश में औसत 701.6 मिमी रही, जो सामान्य स्तर के अंतर्गत आता है। मानसून 18 जून को दक्षिणी उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ और 24 सितंबर से पश्चिमी भाग से लौटना शुरू हुआ। लखनऊ समेत 30 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज की गई।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.