ताजा खबर

सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटा जिला, हाईवे पर धीमी रफ्तार से चले वाहन

Photo Source : Google

Posted On:Monday, November 16, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: सोमवार सुबह जिले में मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह करीब 5 बजे से साढ़े 6 बजे तक शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से हाईवे, गांवों की सड़कों और गलियों में भी दृश्यता काफी कम हो गई। वाहन चालकों को धीमी रफ्तार से सफर करना पड़ा। हालांकि, सूरज निकलने के साथ ही कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगा और मौसम साफ होने लगा।

सुबह करीब 7 बजे दिल्ली-लखनऊ हाईवे-24 पर कोहरे का असर साफ दिखाई दिया। यहां वाहन चालक लाइट जलाकर धीमी गति से आगे बढ़ते नजर आए। दिल्ली-नैनीताल हाईवे-87 पर भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही। घने कोहरे के कारण दूर तक देख पाना मुश्किल था, ऐसे में चालकों ने अतिरिक्त सावधानी बरती। रोडवेज बसों के चालक भी फॉग लाइट जलाकर बसें चलाते दिखाई दिए।

शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी कोहरे की मोटी परत छाई रही। खेतों, गांव की गलियों और संपर्क मार्गों पर सुबह तक धुंध बनी रही। कामकाज के लिए घरों से निकले लोगों को भी कम दृश्यता के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में सतर्कता बरतनी पड़ी।

इससे एक दिन पहले रविवार को तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी थी। हालांकि, सोमवार सुबह ठंड का असर कुछ कम महसूस हुआ। सूरज की किरणें निकलने के बाद आसमान साफ होने लगा और सुबह 7 बजे तक कोहरा काफी हद तक छंट गया। अनुमान था कि धूप तेज होने के साथ ही कोहरा पूरी तरह खत्म हो जाएगा।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.