ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ब्राह्मण सम्मेलन: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोले- सतीश खुद मायावती के बराबर नहीं बैठ सकते, ब्राह्मणों को क्या सम्मान दिलाएंगे

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 7, 2021

लखनऊ, 07 Aug 2021 भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बसपा के ब्राह्मण सम्मेलनों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इन सम्मेलनों की अगुवाई करने वाले सतीश चंद्र मिश्रा खुद बसपा सुप्रीमो मायावती के बराबर में नहीं बैठ सकते। यह सभी ने चुनावी मंचों पर देखा है। ऐसे में वह ब्राह्मणों को बसपा में क्या सम्मान दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अब साइकिल लेकर निकले हैं। कोरोना महामारी में तो बस घर में छिपे बैठे ट्वीट करते रहे, जबकि लोगों को मदद की दरकार थी। लोगों की मदद भाजपा ने की।
 
वाजपेयी ने लखनऊ में कहा कि आज बसपा व सभी विपक्षी दल ब्राह्मणों को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं पर इससे पहले किसी ने उन्हें याद नहीं किया। याद करें जब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है।
 
मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि कारसेवकों पर इसलिए गोलियां चलवाई कि ऐसा न करने से एक वर्ग विशेष नाराज हो जाता। मायावती ने सहारनपुर चुनावी रैली में भी कहा था कि मुस्लिमों एक हो जाओ। इन सब में  ब्राह्मण कहां थे। अब सब ड्रामेबाजी कर रहे हैं। यह पूरी तरह गलत है कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों पर अत्याचार हुआ और वे नाराज हैं। यह चुनावी स्टंट ही तो है कि खुद को समाजवादी विचारधारा का बताने वाले आज लोहिया को छोड़कर भगवान परशुराम की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों पर विरोध की स्थिति यह है कि पहले जो आंदोलन 10-12 लोगों के हाथ में था, अब वह एक ही व्यक्ति के हाथ में रह गया है। इसका कोई असर चुनाव पर आने वाला नहीं है। दरअसल, विपक्षी दलों के पास मुद्दे नहीं है। चाहे कानून-व्यवस्था हो या विकास, सभी पर काम हुआ। कोरोना महामारी की दूसरी लहर इस कदर अप्रत्याशित थी पर इसे नियंत्रित किया गया। हवाई जहाज तक से ऑक्सीजन मंगवाई गई। जनता यह सब जानती है।
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.