ताजा खबर
12 मई का इतिहास: ऐतिहासिक घटनाएँ और महत्वपूर्ण तथ्य   ||    Numerology 12 May 2025: पूर्णिमा तिथि पर मूलांक 2 के साथ ही इनको मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें आज ...   ||    PSL के बाद PCB को लगा एक और बड़ा झटका, अब इन टूर्नामेंट्स को भी करना पड़ा बंद   ||    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रिकी पोंटिंग ने दिखाया जिगरा, युद्धविराम की खबर मिलते ही बदला फैसला   ||    टेस्ट के बाद वनडे से कब संन्यास लेंगे Rohit Sharma? खुद दे दिया है बड़ा अपडेट   ||    PSL के बाद PCB को लगा एक और बड़ा झटका, अब इन टूर्नामेंट्स को भी करना पड़ा बंद   ||    अडाणी ग्रुप ने भारत का पहला हाइड्रोजन ट्रक किया लॉन्च, छत्तीसगढ़ की खदान में होगा इस्तेमाल   ||    Gold Rate Today: 12 मई को कितनी बदली सोने की कीमत? जानें बड़े शहरों में लेटेस्ट रेट   ||    विक्रम मिसरी ट्रोल क्यों? अखिलेश-ओवैसी के बाद राजीव शुक्ला बोले- ‘वे बेहतरीन अधिकारी’   ||    बोध गया मंदिर में बौद्ध भिक्षु क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन? बुद्ध पूर्णिमा पर जानें विवाद की असली वजह   ||    भारत-पाकिस्तान के बीच DGMO स्तर की वार्ता क्यों है खास? जानें क्या बोले रक्षा विशेषज्ञ   ||    Petrol Diesel Prices Hike: भारत-पाक तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, जानें 4 महानगरों के रेट   ||    Nurse Day 2025: कौन थीं भारत की पहली प्रशिक्षित नर्स? जानें आजादी से पहले का इतिहास   ||    विदेश सचिव विक्रम मिसरी क्यों हो रहे ट्रोल? समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, पूछा- केंद्र चुप क्यों?   ||    भारतीय सेना ने 3 बड़े आतंकियों को मिट्टी में मिलाया, ठिकानों को भी किया जमींदोज   ||    पहलगाम हमले के 96 घंटे बाद तैयार थी नौसेना, कराची को तबाह करने का था फुल प्रुफ प्लान   ||    Earthquake in Tibet: भूकंप के तेज झटकों से हिली तिब्बत की धरती, यूपी-बिहार तक दिखा असर   ||    Donald Trump News: भारत-पाक में तनाव के बीच ट्रंप का दवाइयों को लेकर बड़ा ऐलान, अमेरिका में 30% होंग...   ||    जिलों में स्कूल-कॉलेज आज भी बंद, सड़कों-दुकानों पर सामान्य दिखे हालात   ||    अमेरिका-चीन में ट्रेड को लेकर हुई डील, टैरिफ पर नहीं बनी बात! अब आगे क्या?   ||    +++ 

शरद पवार के आवास पर हुई I.N.D.I.A की कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 13, 2023

मुंबई, 13 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली में शरद पवार के आवास पर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक हुई। मीटिंग के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि हमने देश के अलग-अलग राज्यों में रैलियां करने का फैसला लिया है। पहली रैली अक्टूबर के पहले हफ्ते में भोपाल में होगी। जिसमें मोदी सरकार में बढ़ रही बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बात होगी। सभी दल जाति-जनगणना का मुद्दा उठाने पर भी सहमत हुए हैं। केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा कि सीट शेयरिंग पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। सभी पार्टियां मिलकर इस बारे में जल्द से जल्द फैसला करेंगी। उन्होंने बताया कि बैठक में TMC नेता अभिषेक बनर्जी शामिल नहीं हो पाए क्योंकि उन्हें ED ने समन किया था।

वहीं, मीटिंग खत्म होने के बाद कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, हमने साथ मिलकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया है, हम इसे जरूर पूरा करेंगे। जुड़ेगा भारत, जीतेगा I.N.D.I.A। कुछ ही देर में I.N.D.I.A कोऑर्डिनेशन कमेटी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। साथ ही, न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, मीटिंग में नेताओं ने जल्द सीट बंटवारे का फार्मूला मांगा है। अभी यह तय किया जाना बाकी है कि लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ एक संयुक्त विपक्ष का उम्मीदवार खड़ा किया जाए। कई नेताओं ने कहा कि सीट शेयरिंग के लिए अपने स्वार्थ को छोड़ना होगा।

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव और प्रचार का रोडमैप बनाने के लिए राज्यों को 4 कैटेगरी में बांटा गया है। पहली और सबसे अहम कैटेगरी में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल किए गए हैं। दूसरी श्रेणी में राजस्थान, मप्र, गुजरात, हिमाचल, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य हैं, जहां लड़ाई कांग्रेस-भाजपा के बीच है। इनके लिए रणनीति राष्ट्रीय मुद्दों और प्रदेश की समस्याओं को मिलाकर बनेगी। तीसरी श्रेणी में ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हैं जहां उन दलों की सरकार है जो NDA या I.N.D.I.A किसी के साथ नहींं। यहां की रणनीति अलग होगी। चौथी श्रेणी में वे राज्य हैं जहां विपक्षी गठबंधन के दलों में मुकाबले की स्थिति बन सकती है। जैसे- पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल और गोवा। इन राज्यों के लिए सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर फोकस रहेगा।

तो वहीं, I.N.D.I.A की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक को बीजेपी नेता संबित पात्रा ने हिंदू विरोधी बता दिया। उन्होंने कहा कि यह सीट शेयरिंग की बैठक नहीं है। इसका उद्देश्य हिंदू धर्म को खत्म करना है। उन्होंने हिंदू धर्म को डेंगू और मलेरिया, कोरोना और एड्स कहा था। वे हिंदू धर्म की तुलना ऐसी बीमारियों से करते हैं। यह हमारे समाज के लिए खतरा है। जवाब में संजय राउत ने कहा कि इस देश में कोई भी हिंदू विरोधी नहीं है। इस देश में हर धर्म का सम्मान किया जाता है। उधर, मीटिंग से पहले DMK सांसद टीआर बालू ने कहा कि आज बैठक में हम सीट बंटवारे पर भी चर्चा करेंगे। साथ ही संसद के स्पेशल सेशन के लिए रणनीति भी बनाई जाएगी। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बैठक का एजेंडा क्या है, यह बाद में पता चलेगा। सीट बंटवारे में किस फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाए और नए सदस्यों को गठबंधन में कैसे लाया जाए इस पर चर्चा होगी।

लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.