ताजा खबर

बिठौली क्रॉसिंग के पास ट्रेन हादसे में युवक की मौत

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, March 17, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में बिठौली क्रॉसिंग के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय ऑटो चालक हमजा के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार के मुताबिक, हमजा सोमवार को काम के लिए घर से निकला था और आमतौर पर शाम तक लौट आता था। बड़े भाई जुनेद ने बताया कि शाम 5:40 बजे उससे आखिरी बार बातचीत हुई थी, जिसमें उसने घर आने की बात कही थी। हालांकि, देर रात तक उसके न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। खोजबीन के दौरान बिठौली क्रॉसिंग के पास उसका ऑटो खड़ा मिला। आसपास मौजूद लोगों से जानकारी लेने पर रेलवे ट्रैक के पास एक युवक के शव की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान हमजा के रूप में की, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मौत की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.