ताजा खबर
लखनऊ में लापरवाही करने वाले दो दरोगा निलंबित   ||    लखनऊ को मिलेगा इंटरनैशनल कन्वेंशन सेंटर, जानिए कितने साल में होगा तैयार   ||    Karwa Chauth 2024 Upay: करवा चौथ पर महिलाएं करें ये उपाय, रिश्ता होगा अटूट, पार्टनर का मिलेगा प्यार,...   ||    Kalki Avatar: धर्म की स्थापना के लिए होगा भगवान कल्कि का आगमन, 2 मिनट के इस वीडियो में जानें कब लेंग...   ||    लखनऊ में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण 2000 मरीजों को नहीं मिला इलाज, OPD और वार्ड में हड़कंप   ||    लखनऊ को जल्द मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, पढ़ें डेस्टिनेशन   ||    लखनऊ में गैंगरेप केस पर कांग्रेस का हमला, यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप   ||    लखनऊ के इन इलाकों में आज बिजली कटौती, दो लाख लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी   ||    लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका की जहर खाने की घटना, रहस्य गहराया   ||    पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर लखनऊ में राजनीति गरमाई, पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR   ||   

राहुल गांधी ने संसद में किया फ्लाइंग किस, स्मृति ईरानी भड़की, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 9, 2023

मुंबई, 9 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण के बाद भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल पर सदन में फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। यह केवल एक अभद्र व्यक्ति ही हो सकता है, जो सदन में संसद की महिला सदस्यों के रहते हुए फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसे गरिमा विहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। यह उस खानदान के लक्षण हैं। ये आज देश को पता चल गया। दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव के दूसरे दिन आज सबसे पहले राहुल गांधी ने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने मणिपुर पर भारत माता की हत्या वाली बात कही जिस पर सत्ता पक्ष ने जमकर विरोध जताया। स्मृति उसके बाद बोलने के लिए खड़ी हुईं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरा। इसी दौरान उन्होंने फ्लाइंग किस वाली बात का जिक्र किया।

भाजपा सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री शोभा करंदलाजे ने स्पीकर ओम बिड़ला से राहुल गांधी की शिकायत है। करंदलाजे ने कहा, सभी महिला सदस्यों को फ्लाइंग किस देकर राहुल गांधी चले गए। यह सरासर दुर्व्यवहार है। यह एक सदस्य का अनुचित और अशोभनीय व्यवहार है। वरिष्ठ सदस्यों का कहना है कि भारत की संसद के इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। यह कैसा व्यवहार है। वह किस तरह के नेता हैं। इसलिए, हमने इसके सीसीटीवी फुटेज लेने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्पीकर से शिकायत की है। भाजपा सांसद पूनम महाजन ने कहा कि राहुल गांधी को तुरंत सदन से बर्खास्त किया जाना चाहिए। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा, राहुल पश्चिमी शैली में पले बढ़े हैं इसलिए ऐसा रिजल्ट देखने को मिला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, संसद में राहुल गांधी ने जो आचरण दिखाया वह शालीनता के खिलाफ है। संसद में कोई फ्लाइंग किस देता है क्या। क्या हो गया है राहुल गांधी को। 

शिवसेना उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, घटना के दौरान मैं भी वहां मौजूद थी। मुझे ये समझ नहीं आ रहा कि जब राहुल गांधी बोल रहे थे तो सभी मंत्री खड़े थे। वे उन्हें बोलने से रोक रहे थे। उन्होंने स्नेह भरा इशारा किया, उससे आपको क्या दिक्कत है। आप लोगों को नफरत की इतनी आदत हो गई है कि आप प्रेम, स्नेह के भाव को समझ नहीं पाते। आपने राहुल गांधी को सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया और उन्हें उनके आवास से बाहर कर दिया। वह अपना मुकदमा जीतकर वापस आए। फिर भी वह नफरत से आपसे बात नहीं कर रहे हैं। यदि आपको कोई समस्या है, तो यह आपकी समस्या है, किसी और की नहीं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.