ताजा खबर
लखनऊ में लापरवाही करने वाले दो दरोगा निलंबित   ||    लखनऊ को मिलेगा इंटरनैशनल कन्वेंशन सेंटर, जानिए कितने साल में होगा तैयार   ||    Karwa Chauth 2024 Upay: करवा चौथ पर महिलाएं करें ये उपाय, रिश्ता होगा अटूट, पार्टनर का मिलेगा प्यार,...   ||    Kalki Avatar: धर्म की स्थापना के लिए होगा भगवान कल्कि का आगमन, 2 मिनट के इस वीडियो में जानें कब लेंग...   ||    लखनऊ में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण 2000 मरीजों को नहीं मिला इलाज, OPD और वार्ड में हड़कंप   ||    लखनऊ को जल्द मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, पढ़ें डेस्टिनेशन   ||    लखनऊ में गैंगरेप केस पर कांग्रेस का हमला, यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप   ||    लखनऊ के इन इलाकों में आज बिजली कटौती, दो लाख लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी   ||    लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका की जहर खाने की घटना, रहस्य गहराया   ||    पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर लखनऊ में राजनीति गरमाई, पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR   ||   

कर्नाटक सिविल सर्विस एग्जाम में छात्राओं के उतरवाए मंगलसूत्र, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 6, 2023

मुंबई, 06 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन का एग्जाम देने आईं लड़कियों को एग्जाम हॉल में एंट्री देने से पहले मंगलसूत्र हटाने को कहा गया। चेकिंग कर रहे अधिकारियों ने लड़कियों से उनके कान के झुमके, गले की चेन और बिछिया भी हटाने को कहा। एक स्टूडेंट जिससे मंगलसूत्र उतारने को कहा गया था, उसने बताया कि अधिकारियों ने हिजाब पहनने वाली महिलाओं की भी चेकिंग की, लेकिन उन्हें अंदर एंट्री मिल गई। छात्रा ने कहा कि हिंदू धर्म में मंगलसूत्र नहीं हटाया जाता है। जब जरूरत पड़ती है, तभी हम इसे हटाते हैं। परीक्षा देने के लिए मुझे मंगलसूत्र और बिछिया हटानी पड़ी। छात्रा ने कहा कि जैसे चेकिंग करने वाली टीम ने हिजाब पहनने वाली लड़कियों को चेकिंग के बाद अंदर जाने दिया, वैसे ही हमें भी जाने देना चाहिए था। 

इस मामले को लेकर भाजपा सांसद बसनगौड़ा यत्नाल ने पूछा कि क्या ये नियम सिर्फ हिंदुओं के लिए था। वहीं, कहा जा रहा है कि एग्जाम के दौरान नकल रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बरती है। दरअसल, 4 नवंबर को कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के दौरान एक कैंडिडेट और उसके भाई को नकल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों की पहचान त्रिमूर्ति और अंबरीश के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि एग्जाम सेंटर में त्रिमूर्ति ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर परीक्षा दे रहा था। उसका भाई अंबरीश ब्लूटूथ के जरिए एग्जाम सेंटर के बाहर से उसकी मदद कर रहा था।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.