ताजा खबर
लखनऊ में लापरवाही करने वाले दो दरोगा निलंबित   ||    लखनऊ को मिलेगा इंटरनैशनल कन्वेंशन सेंटर, जानिए कितने साल में होगा तैयार   ||    Karwa Chauth 2024 Upay: करवा चौथ पर महिलाएं करें ये उपाय, रिश्ता होगा अटूट, पार्टनर का मिलेगा प्यार,...   ||    Kalki Avatar: धर्म की स्थापना के लिए होगा भगवान कल्कि का आगमन, 2 मिनट के इस वीडियो में जानें कब लेंग...   ||    लखनऊ में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण 2000 मरीजों को नहीं मिला इलाज, OPD और वार्ड में हड़कंप   ||    लखनऊ को जल्द मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, पढ़ें डेस्टिनेशन   ||    लखनऊ में गैंगरेप केस पर कांग्रेस का हमला, यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप   ||    लखनऊ के इन इलाकों में आज बिजली कटौती, दो लाख लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी   ||    लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका की जहर खाने की घटना, रहस्य गहराया   ||    पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर लखनऊ में राजनीति गरमाई, पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR   ||   

दिल्ली में हुई सोने की चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार, 18.5 किलो सोना बरामद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 29, 2023

मुंबई, 29 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली की ज्वेलरी शॉप से 20 करोड़ की चोरी करने वाले दो आरोपीयों को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा हैं। पुलिस ने भिलाई के स्मृति नगर में छापा मारकर एक घर से 18.5 किलो सोने की ज्वेलरी जब्त की। इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। मामले में दो आरोपी लोकेश श्रीवास और शिवा चंद्रवंशी को अरेस्ट किया गया है। आरोपी लोकेश सलून में काम करता था। उसका सपना है कि वो सोने की कैंची, सोने की कंघी और सोने के उस्तरे से पीएम नरेंद्र मोदी के बाल काटे। लोकेश दिल्ली में चोरी के बाद प्लास्टिक सर्जरी करवाकर पहचान भी बदलने वाला था। पुलिस ने आरोपी की बाइक की डिग्गी से 10 लाख कैश समेत एक थार कार भी बरामद की है। 10 ग्राम (एक तोला) सोने की कीमत करीब 60 हजार रुपए है। इस लिहाज से 18.5 किलो सोने के जेवर की कीमत 11 करोड़ रुपए होती है।

वहीं, बिलासपुर एसपी संतोष सिंह के मुताबिक, एंटी-क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस स्टेशन की पुलिस शहर में चोरी की कई घटनाओं की जांच कर रही थी। पुलिस को कवर्धा में आरोपियों के होने का पता चला था। इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने बुधवार 27 सितंबर को वहां छापा मारा और एक आरोपी शिवा चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया। शिवा के पास से 23 लाख के जेवर भी मिले। हालांकि, वहां से लोकेश श्रीवास भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद पुलिस ने लोकेश को दुर्ग के स्मृति नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। लोकेश के पास ही 18.5 किलो सोने की ज्वेलरी और 12.5 लाख कैश मिला। लोकेश श्रीवास ने बताया कि वह बिलासपुर में चोरी की 7 घटनाओं में शामिल था। मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस भी छत्तीसगढ़ पहुंची है। आरोपियों को दिल्ली लाया जाएगा।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.