ताजा खबर
लखनऊ में लापरवाही करने वाले दो दरोगा निलंबित   ||    लखनऊ को मिलेगा इंटरनैशनल कन्वेंशन सेंटर, जानिए कितने साल में होगा तैयार   ||    Karwa Chauth 2024 Upay: करवा चौथ पर महिलाएं करें ये उपाय, रिश्ता होगा अटूट, पार्टनर का मिलेगा प्यार,...   ||    Kalki Avatar: धर्म की स्थापना के लिए होगा भगवान कल्कि का आगमन, 2 मिनट के इस वीडियो में जानें कब लेंग...   ||    लखनऊ में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण 2000 मरीजों को नहीं मिला इलाज, OPD और वार्ड में हड़कंप   ||    लखनऊ को जल्द मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, पढ़ें डेस्टिनेशन   ||    लखनऊ में गैंगरेप केस पर कांग्रेस का हमला, यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप   ||    लखनऊ के इन इलाकों में आज बिजली कटौती, दो लाख लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी   ||    लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका की जहर खाने की घटना, रहस्य गहराया   ||    पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर लखनऊ में राजनीति गरमाई, पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR   ||   

दिल्ली एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट्स की सीधी टक्कर होने से बची, ATC अधिकारी को काम से हटाया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 23, 2023

मुंबई, 23 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट्स की सीधी टक्कर होने से बच गई। ATC की चूक से विस्तारा एयरलाइंस की अहमदाबाद-दिल्ली फ्लाइट और दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट एक रनवे पर आ गई थीं। ATC अधिकारी ने जिस रनवे से एक फ्लाइट को पार्किंग के लिए भेजा था, उसी रनवे पर दूसरी फ्लाइट को टेकऑफ का निर्देश दे दिया। दोनों फ्लाइट में मिलाकर करीब 300 यात्री सवार थे। पहली फ्लाइट की महिला पायलट की सूझबूझ से इन यात्रियों की जान बची।

दरअसल, अहमदाबाद-दिल्ली फ्लाइट की रनवे नंबर 29L पर लैंडिंग हुई थी। ATC ने फ्लाइट को रनवे 29R से होते हुए पार्किंग में जाने का सिग्नल दिया। इसके बाद अहमदाबाद दिल्ली फ्लाइट संख्या VTI926 की महिला पायलट सोनू गिल (45) आगे बढ़ीं। इसी दौरान ATC अधिकारी ने दिल्ली बागडोदरा फ्लाइट संख्या UK725 को रनवे 29R से टेकऑफ के लिए कह दिया। पायलट सोनू गिल ने ATC अधिकारी को बताया कि वे इसी रनवे से पार्किंग के लिए विमान ले जा रही हैं।
इसके बाद ATC अधिकारी को अपनी गलती का एहसास हुआ और दिल्ली बागडोदरा फ्लाइट को टेकऑफ से रोका गया। जब तक ATC अधिकारी दूसरी फ्लाइट को टेकऑफ से रुकने का निर्देश दिया तब तक दोनों फ्लाइट के बीच सिर्फ 1.8 किमी की दूरी रह गई थी। 

वहीं, सीनियर पायलट और सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन के फाउंडर कैप्टन अमित सिंह ने बताया कि आमतौर पर पैरेलल रनवे पर किसी फ्लाइट को तब तक टेकऑफ क्लीयरेंस जारी नहीं किया जाता जब तक कि दूसरी फ्लाइट रनवे पर उतरी न हो। हालांकि, किसी चूक के कारण ऐसी स्थिति आए तो लैंड करने वाली फ्लाइट को हवा में थोड़ी देर चक्कर लगाने लिए कहा जाता है। पैरेलल रनवे के बीच की दूरी बहुत कम होती है, जिससे एक समय में टेकऑफ या लैंडिग के समय दो फ्लाइट टकरा सकती है। साथ ही न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, DGCA ने इतनी बड़ी चूक के लिए जिम्मेदार ATC अधिकारी को काम से हटा दिया है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि अगर फ्लाइट को उड़ान भरने से नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। नियमों के तहत, टेकऑफ या लैंडिंग के समय रनवे के आसपास भी किसी फ्लाइट को आवाजाही की अनुमति नहीं है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.