ताजा खबर
लखनऊ में लापरवाही करने वाले दो दरोगा निलंबित   ||    लखनऊ को मिलेगा इंटरनैशनल कन्वेंशन सेंटर, जानिए कितने साल में होगा तैयार   ||    Karwa Chauth 2024 Upay: करवा चौथ पर महिलाएं करें ये उपाय, रिश्ता होगा अटूट, पार्टनर का मिलेगा प्यार,...   ||    Kalki Avatar: धर्म की स्थापना के लिए होगा भगवान कल्कि का आगमन, 2 मिनट के इस वीडियो में जानें कब लेंग...   ||    लखनऊ में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण 2000 मरीजों को नहीं मिला इलाज, OPD और वार्ड में हड़कंप   ||    लखनऊ को जल्द मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, पढ़ें डेस्टिनेशन   ||    लखनऊ में गैंगरेप केस पर कांग्रेस का हमला, यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप   ||    लखनऊ के इन इलाकों में आज बिजली कटौती, दो लाख लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी   ||    लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका की जहर खाने की घटना, रहस्य गहराया   ||    पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर लखनऊ में राजनीति गरमाई, पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR   ||   

बिहार के मंत्री ने कहा, रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 15, 2023

मुंबई, 15 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री और आरजेडी के सीनियर लीडर चंद्रशेखर ने एक बार फिर रामचरितमानस पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है। जब तक यह पोटेशियम साइनाइड रहेगा, तब तक मैं इसका विरोध जारी रखूंगा। दरअसल, चंद्रशेखर ने बीते दिन पटना में बिहार हिंदी ग्रंथ अकादमी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने सुंदर कांड एक दोहे का जिक्र करते हुए पूछा कि जीभ काटने की कीमत 10 करोड़ रुपए लगाई गई थी। मेरे गले की कीमत क्या होगी। उनके इस बयान के बाद बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर खुद ही सामाजिक साइनाइड हैं। इतना ही नहीं वे समाज में जहर फैलाने के लिए बेचैन हैं। अरविंद सिंह ने आगे कहा कि राजद समाज के लिए साइनाइड है। चारों तरफ जातीय और धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है। रामचरितमानस और सनातन पर आरजेडी की ओर से बयान दिया जा रहा है। इन लोगों ने कभी रामचरित मानस पूरा पढ़ा ही नहीं होगा। ये लोग सियासी फ्रॉडिज्म करके चुनावी एजेंडा बनाकर बिहार की जनता को ठगना चाहते हैं।

प्रो. चंद्रशेखर ने कार्यक्रम के दौरान रामचरितमानस के अरण्य कांड की एक चौपाई सुनाई, पूजहि विप्र सकल गुण हीना, शूद्र न पूजहु वेद प्रवीणा। चंद्रशेखर ने कहा कि जब मैं इन सब चीजों का विरोध करता हूं तो मीडिया के लोग भी मेरे पीछे पड़ जाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या गुण हीन विप्र पूजनीय हैं और गुण युक्त शूद्र वेद के जानकार होने पर भी पूजनीय नहीं हैं। हमें बताएं कि जब सब के पूर्वज चिम्पांजी थे तो ये जातियां कहां से आईं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे देश से बाहर जाने की बात कही जाती है। मोहन भागवत ने किसी धर्म विशेष पर टिप्पणी की तो उन्हें क्यों नहीं बाहर भेजा जाता। इन चीजों का विरोध डॉ.राम मनोहर लोहिया और कवि नागार्जुन ने भी किया था। एकलव्य का भी अंगूठा काटा गया था। साथ ही, शिक्षा मंत्री ने कहा कि आप लोग जगदेव प्रसाद को गोली मारने का कारण गूगल करके पढ़िएगा। पता चला जाएगा कि मैं किन चीजों का विरोध कर रहा हूं। चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि अगर लालू जी के राज में जंगलराज ही था तो चौकीदार यानी 56 इंच वाले की तरह उस समय भी डिग्री खरीद ली गई होती। हम सच बोलने वाले लोग हैं। लालू प्रसाद ने यादवों, दलितों को आवाज दी तो इनके खिलाफ साजिश की गई।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.