ताजा खबर
लखनऊ में लापरवाही करने वाले दो दरोगा निलंबित   ||    लखनऊ को मिलेगा इंटरनैशनल कन्वेंशन सेंटर, जानिए कितने साल में होगा तैयार   ||    Karwa Chauth 2024 Upay: करवा चौथ पर महिलाएं करें ये उपाय, रिश्ता होगा अटूट, पार्टनर का मिलेगा प्यार,...   ||    Kalki Avatar: धर्म की स्थापना के लिए होगा भगवान कल्कि का आगमन, 2 मिनट के इस वीडियो में जानें कब लेंग...   ||    लखनऊ में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण 2000 मरीजों को नहीं मिला इलाज, OPD और वार्ड में हड़कंप   ||    लखनऊ को जल्द मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, पढ़ें डेस्टिनेशन   ||    लखनऊ में गैंगरेप केस पर कांग्रेस का हमला, यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप   ||    लखनऊ के इन इलाकों में आज बिजली कटौती, दो लाख लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी   ||    लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका की जहर खाने की घटना, रहस्य गहराया   ||    पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर लखनऊ में राजनीति गरमाई, पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR   ||   

एयर होस्टेस मर्डर केस के आरोपी ने की खुदकुशी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 8, 2023

मुंबई, 8 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रायपुर की एयर होस्टेस की हत्या के मामले में मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन के लॉकअप में बंद आरोपी विक्रम अटवाल ने खुदकुशी कर ली है। उसका शव बैरक में लटका मिला। आरोपी ने अपनी पैंट से फंदा बनाकर जान दे दी। ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे की 3 सितंबर को मुंबई के फ्लैट में लाश मिली थी। इसके आरोप में हाउसकीपर विक्रम अटवाल को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी विक्रम अटवाल को अदालत में पेश किया था। जहां उसे 8 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। 24 साल की रूपल ओगरे पिछले दिनों रायपुर से मुंबई एयर होस्टेस की ट्रेनिंग लेने आई थी।

ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे मुंबई के एनजी कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग में रहती थी। आरोपी विक्रम अटवाल उसी बिल्डिंग में हाउस कीपिंग का काम करता था। बीते 3 सितंबर को आरोपी कचरा उठाने के लिए फ्लैट के अंदर घुसा। जहां उसकी रूपल के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बीच आरोपी ने दुष्कर्म करने के इरादे से युवती पर हमला कर दिया, फिर मौका मिलते ही उसने युवती की गला रेत कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी विक्रम की पत्नी भी उसी के साथ बिल्डिंग में हाउसकीपिंग का काम करती थी। जिस दिन की घटना हुई। वो छुट्टी पर थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू और बिल्डिंग के पास ही झाड़ियों में खून से सने कपड़े बरामद कर लिए थे।

दरअसल, रूपल ओगरे रायपुर के राजेंद्र नगर की रहने वाली थी। उसके पिता चंद्रिका ओगरे रिटायर्ड सिविल इंजीनियर हैं। वह इस साल अप्रैल से मुंबई में अपनी बहन और उसके एक फ्रेंड के साथ रहती थी। हत्या के वक्त दोनों अपने होमटाउन गए हुए थे। रूपल फ्लैट में अकेली थी। वो एक निजी एयरलाइन कंपनी में ट्रेनी एयर होस्टेस थी। पोस्टमार्टम के बाद रूपल के शव को 5 सितंबर को रायपुर लाया गया था। यहां न्यू राजेंद्र नगर स्थित उसके घर से शवयात्रा निकाली गई। इस दौरान रूपल के माता-पिता और भाई-बहन समेत हजारों लोगों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.