ताजा खबर
लखनऊ में लापरवाही करने वाले दो दरोगा निलंबित   ||    लखनऊ को मिलेगा इंटरनैशनल कन्वेंशन सेंटर, जानिए कितने साल में होगा तैयार   ||    Karwa Chauth 2024 Upay: करवा चौथ पर महिलाएं करें ये उपाय, रिश्ता होगा अटूट, पार्टनर का मिलेगा प्यार,...   ||    Kalki Avatar: धर्म की स्थापना के लिए होगा भगवान कल्कि का आगमन, 2 मिनट के इस वीडियो में जानें कब लेंग...   ||    लखनऊ में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण 2000 मरीजों को नहीं मिला इलाज, OPD और वार्ड में हड़कंप   ||    लखनऊ को जल्द मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, पढ़ें डेस्टिनेशन   ||    लखनऊ में गैंगरेप केस पर कांग्रेस का हमला, यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप   ||    लखनऊ के इन इलाकों में आज बिजली कटौती, दो लाख लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी   ||    लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका की जहर खाने की घटना, रहस्य गहराया   ||    पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर लखनऊ में राजनीति गरमाई, पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR   ||   

पुणे नागपुर फ्लाइट में को पैसेंजर ने एक महिला के साथ की छेड़छाड़, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 11, 2023

मुंबई, 11 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। एक प्राइवेट एयरलाइन की पुणे-नागपुर फ्लाइट में एक महिला ने को-पैसेंजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना बीते दिनों की है। आरोपी फिरोज शेख (32) पुणे का रहने वाला है, जो पेशे से इंजीनियर है, और चंद्रपुर की रहने वाली 40 वर्षीय महिला अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए नागपुर जा रही थी। फ्लाइट में उनके साथ को-पैसेंजर ने मास्टरबेट और गंदे इशारे किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिरोज शेख पर IPC की धारा 354 (किसी महिला पर हमला करना या आपराधिक बल का उपयोग करना, उसकी शील भंग करने का इरादा करना), 354A (यौन उत्पीड़न) और 509 (एक महिला को शब्द, इशारा या कृत्य से उसका शीलभंग करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, महिला ने बताया कि फ्लाइट के उड़ान भरने के तुरंत बाद उसे झपकी लग गई थी। तभी खिड़की वाली सीट पर बैठा यात्री मास्टरबेट और गंदे इशारे करने लगा। जब सभी पैसेंजर फ्लाइट से उतर रहे थे, तो आरोपी भी भागने की कोशिश करने लगा। जिसका उन्होंने पीछा किया। महिला ने चीख कर क्रू मेंबर और ग्राउंड स्टाफ को बुलाया, जिन्होंने तुरंत CISF के सिपाही को बुलाकर आरोपी को रोका और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने पुलिस को शिकायत में यह भी बताया कि पहले उसे लगा कि आरोपी कुछ खुजली कर रहा है, जिसे उन्होंने इग्नोर कर दिया था। लेकिन जब उसने ऐसा करना जारी रखा तो उसे शक हुआ और आरोपी ने उसे बेशर्मी के साथ कुहनी मारी और अश्लील हरकतें की। उन्होंने बताया कि वो केबिन क्रू को बुलाना चाहती थी, लेकिन तब तक फ्लाइट रनवे पर उतरने लगी थी और आरोपी शेख पिछले दरवाजे से भागने की कोशिश करने लगा था।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.