ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

योद्धा फिल्म का फर्स्ट सिंगल ज़िन्दगी तेरे नाम रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 24, 2024

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी आगामी फिल्म योद्धा का फर्स्ट सांग, जो की एक रोमांटिक नंबर हैं, ज़िन्दगी तेरे नाम रिलीज़ करदिया हैं, इस सांग में सिद्धार्थ एक्ट्रेस राशि खन्ना के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं, इस गाने में अभिनेता और राशि खन्ना कीकेमिस्ट्री देखते ही बन रही है, जो दोनों के फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है।
 
'जिंदगी तेरे नाम' गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। यह गाना एक सॉफ्ट रोमांटिक ट्रैक है, जो मुख्य जोड़ी के बीचसुंदर और खूबसूरत केमिस्ट्री को दर्शाता है। सिद्धार्थ और राशि खन्ना कश्मीर की बेहतरीन जगहों पर रोमांस फरमाते बेहद प्यारेलग रहे हैं। कौशल किशोर और विशाल मिश्रा द्वारा लिखा गया यह गाना भावपूर्ण और आकर्षक हैं, जो दर्शकों का खासा ध्यानआकर्षित कर रहा है।
 
हाल ही में फिल्म 'योद्धा' का टीजर जारी किया गया था, जिसे भी दर्शकों के जरिए खूब सराहा गया। टीजर में हाई-ऑक्टेन स्टंटऔर सीक्वेंस देखने को मिले, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखने का वादा करते हैं। टीजर में दिखाया गया कि कमांडो कीचुनौतीपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मल्होत्रा ने किस तरह तैयारी की। वह जबरदस्त एक्शन सीन करते लोगों का दिल जीतने मेंसफल रहे।
 
धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, इस फिल्म का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने मिलकर किया है। फिल्म में दिशा पटानी भीअहम भूमिका में हैं। 'योद्धा' एक बहादुर सैनिक की कहानी है जो एक अपहरण किए गए विमान के यात्रियों को बचाने के लिएसभी बाधाओं से लड़ता है। यह फिल्म 15 मार्च, 2024 को रिलीज होगी।

Check Out The Song:


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.