ताजा खबर
आटा बहाना, असल मकसद है आजादी पाना! पाकिस्तान के हाथ से निकल रहा PoK, आवाम को मिला आतंकी संगठन का साथ   ||    तारीख 24 अक्टूबर 2016, 1.36 सेकंड का फ़ोन कॉल, पोर्न स्टार को पैसे पहुंचाने वाले कोहेन को ट्रंप के व...   ||    इतिहास के 5 सबसे खतरनाक समुद्री लुटेरे, चीन से लेकर कैरेबियन तक किया लहरों पर राज   ||    Africa: 26 साल पहले लापता हुआ था किशोर, 45 साल की उम्र में पड़ोसी के तहखाने में मिला   ||    Italy: दादी ने गलती से बेबी फॉर्मूला में मिला दी वाइन, कोमा में पहुंचा 4 महीने का नवजात   ||    ‘चरमसुख’ के चक्कर में गई महिला डांसर की जान, प्रेमिका के गम में आशिक ने लगाया फंदा   ||    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा? जानें ईंधन के नए रेट   ||    Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट; जानें तरीका   ||    कौन थे हल्दीराम जिनमें नाम पर बन गया इतना बड़ा ब्रांड? जानें- अब कितना बड़ा है परिवार   ||    RCB Vs CSK: ग्लेन मैक्सवेल को खिलाना जरूरी या मजबूरी, इन 5 प्वाइंट्स में समझें   ||   

जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा का टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 20, 2024

'पठान' के बाद जॉन अब्राहम एक बार फिर से जबरदस्त एक्शन अवतार में बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं. फिल्म में जॉन एक साथशरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया भी हैं. अब 'वेदा' का टीजर आ गया है और जॉन का एक्शन अवतार बहुत भौकाली नजर आ रहा है.
 
फिल्म का टाइटल 'वेदा', कहानी में शरवरी वाघ के किरदार का नाम है. वो एक ऐसी लड़की के रोल में हैं जो राजस्थान के किसी इलाके मेंएक ऐसे सिस्टम में फंसी दिख रही है, जहां महिलाओं को बहुत दबाया जाता है. ट्रेलर में शरवरी कहती दिख रही हैं कि उन्हें किसी रक्षककी जरूरत नहीं है. 'वेदा' के टीजर में वो भी काफी एक्शन करती नजर आ रही हैं. उनके बाद कहानी में एंट्री होती है जॉन अब्राहम की जोएक सोल्जर के रोल में हैं. उनका इंट्रो सीन कश्मीर में शूट हुआ है. इसमें वो बतौर सोल्जर किसी टेररिस्ट ऑपरेशन जैसी सिचुएशन में नजरआ रहे हैं. डेढ़ मिनट के टीजर में बहुत ज्यादा कहानी तो नहीं बताई गई है, मगर शायद शरवरी यानी वेदा अपने माहौल से निकल भागने कीकोशिश में है और जॉन अब्राहम से टकरा जाती है. कहानी में तमन्ना भाटिया, जॉन अब्राहम की लव-इंटरेस्ट या वाइफ के रोल में हैं. शरवरीका काम फिल्म में काफ़ी दमदार नजर आ रहा है.
 
जॉन की नई फिल्म को निखिल अडवाणी ने डायरेक्ट किया है जो उनके साथ पहले 'बाटला हाउस' भी बना चुके हैं. इन दोनों की जोड़ीपिछली बार बॉक्स ऑफिस पर फायदेमंद साबित हुई थी. इस बार ये दोनों क्या कमाल करते हैं ये जल्द ही थिएटर्स में पता चल जाएगा. 'पठान' में पठान को सुपर एक्शन स्टाइल में आने के बाद, जॉन थिएटर्स से दूर चल रहे थे. उनके फैन्स के लिए उनकी ये नई फिल्म काफीएक्साइटिंग होगी. 'वेदा' 12 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है.

Check Out The Teaser:-


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.