ताजा खबर
World Laughter Day 2024: आखिर कैसे हुई थी वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाने की शुरुआत और क्यों हंसना है आपके लि...   ||    मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||   

वरुण धवन और नताशा दलाल के बेबी शावर की तस्वीरें हुई सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस ने दी बधाई

Photo Source :

Posted On:Monday, April 22, 2024

वरुण धवन और नताशा दलाल जो की जल्दी ही मम्मी पापा बनने वाले है, उन्होंने रविवार को मुंबई नताशा का बेबी शावर रखाथा जिसमे उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त नजर आये। बेबी शावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आयी है और फैंसहोने वाले मम्मी पापा को ढेरों बधाई दे रहे हैं।
 
वरुण और नताशा के फैन क्लब द्वारा कई फोटो और वीडियो इंटरनेट पर शेयर की जा रही है। फोटो में आप नताशा को एक सुंदरसफेद फूलों वाली ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने हुए देख सकते हैं, जबकि वरुण एक कैजुअल सफेद टी-शर्ट और एक नीली फूलोंवाली शर्ट पहने हुए हैं। इन फोटो में सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।
 
शाहिद कपूर की बीवी मीरा राजपूत ने भी सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन से केक की फोटो शेयर की थी और दोनों को बधाई भी दी थी। फरवरी में, वरुण ने नताशा के प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर सबके साथ शेयर की थी। वरुण ने नताशा के बेबी बंपको किस करते हुए फोटो शेयर की थी और लिखा था ,"हम प्रेग्नेंट है। आप सबके प्यार और दुआओं की जरूरत है। "
 
वरुण और नताशा 24 जनवरी 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है और अबउनके चाहने वाले उनके घर में नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
वर्कफ्रंट पर, वरुण की आने वाली फिल्मों में एक्शन थ्रिलर बेबी जॉन, सिटाडेल, भेड़िया 2 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी शामिल है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.