ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मिराय में नजर आएंगे तेजा सज्जा, फर्स्ट लुक और टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 18, 2024

फिल्म हनु-मान की सफलता के बाद अभिनेता तेजा सज्जा एक बार फिर से महानायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। एक्टर की आगामी फिल्म का टाइटल मिराय हैं, इस फिल्म का फर्स्ट लुक और रिलीज़ डेट निर्माताओं ने रिवील कर दी हैं. 
 
तेजा इस फिल्म में एक महानायक की भूमिका में दिखाई देंगे, फर्स्ट लुक देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म हिस्टोरिक ड्रामा हैं, दर्शकों को फिल्म में भरपूर एक्शन भी देखने को मिलेगा। बता दें कि इसी के साथ फिल्म का टीज़र और रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा, ‘प्राचीन कथाओं के गुप्त रहस्यों से एक महायोद्धा की रोमांचकारी और साहसिक गाथा"
 
तेजा फिल्म की फर्स्ट लुक में एक लाठी के साथ नजर आते हैं। वह एक ज्वालामुखी पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता काफी भयंकर दिख रहे हैं। उनके पीछे हम एक ग्रहण को देख सकते हैं। फिल्म की पहली झलक देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह फिल्म काफी रोमांचकारी और एक्शन से भरपूर होगी।  
 
बता दें कि फिल्म हिंदी समेत आठ भाषाओं में रिलीज की जाएगी। जिसमें तमिल, तेलुगु, कन्नण, मलयालम, बंगाली, मराठी और चाइनीज भाषा शामिल है। फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Check Out The Video:- 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.