ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

हीरामंडी के नए प्रोमो में संजीदा शैख़ ने अपने किरदार वहीदा की खूबसूरती से सबको किया मंत्रमुग्ध

Photo Source :

Posted On:Friday, April 19, 2024

संजय लीला भंसाली के ओटीटी डेब्यू 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' का इंतजार हर कोई कर रहा है और शो के मेकर्स एक एक करके अपने सभी किरदारों से हम सबको मिलवा रहे हैं। फाइनली आज संजीदा शैख़ ने  शो में अपने किरदार 'वहीदा' से हमसबको मिलवाया।
 
संजीदा ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, "भाग्य द्वारा धोखा दिया गया और चुप करा दिया गया, वहीदा सुंदरता से परे मुक्ति पानाचाहती है, ” हीरामंडी : डी डायमंड बाजार 1 मई को होगा नेटफ्लिक्स पर रिलीज "
 
इस प्रोमो में आप देख रहे है कि वहीदा के रूप में संजीदा ने शीशे में अपने आप को देखते हुए एक ऐसी घटना के बाद अपनीभावनात्मक दुविधा और संकट को सबके साथ बांटा जिसने उसके जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। वीडियो में, वहीदा एक"दाग" लगने के बाद बदलते नजरिए की अपनी कहानी सुनाती है, जिसने  उसकी किस्मत को भी खराब कर दिया।
 
संजीदा की खूबसूरती ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। शो के एक के बाद एक रिलीज़ हो रहे प्रोमो को देखकर शोक के लिएऑडियंस के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हर कोई संजय लीला भंसाली के इस ओटीटी डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहाहै।
 
हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई एक आगामी पीरियड ड्रामा सीरीज़ है। यह श्रृंखला ब्रिटिश राजके खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाहौर के हीरा मंडी के रेड-लाइट जिले में तवायफों के जीवन के बारे में है।सीरीज में आपको मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शैख़, अदिति राव हैदरी और शर्मिन सेगल नजर आएंगे।यह सीरीज 1 मई, 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Check Out The Post:- 
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.