ताजा खबर
आटा बहाना, असल मकसद है आजादी पाना! पाकिस्तान के हाथ से निकल रहा PoK, आवाम को मिला आतंकी संगठन का साथ   ||    तारीख 24 अक्टूबर 2016, 1.36 सेकंड का फ़ोन कॉल, पोर्न स्टार को पैसे पहुंचाने वाले कोहेन को ट्रंप के व...   ||    इतिहास के 5 सबसे खतरनाक समुद्री लुटेरे, चीन से लेकर कैरेबियन तक किया लहरों पर राज   ||    Africa: 26 साल पहले लापता हुआ था किशोर, 45 साल की उम्र में पड़ोसी के तहखाने में मिला   ||    Italy: दादी ने गलती से बेबी फॉर्मूला में मिला दी वाइन, कोमा में पहुंचा 4 महीने का नवजात   ||    ‘चरमसुख’ के चक्कर में गई महिला डांसर की जान, प्रेमिका के गम में आशिक ने लगाया फंदा   ||    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा? जानें ईंधन के नए रेट   ||    Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट; जानें तरीका   ||    कौन थे हल्दीराम जिनमें नाम पर बन गया इतना बड़ा ब्रांड? जानें- अब कितना बड़ा है परिवार   ||    RCB Vs CSK: ग्लेन मैक्सवेल को खिलाना जरूरी या मजबूरी, इन 5 प्वाइंट्स में समझें   ||   

साहिल खान को अगली सुनवाई तक की पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 1, 2024

महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार हुए एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर साहिल खान की आज अदालत में सुनवाई हुई, और अब एक्टर को आगामी 7 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया! 
 
आज की सुनवाई में सरकारी पक्ष ने अपनी दलील देते हुए अदालत में कहा कि साहिल खान एंडोर्समेंट नहीं बल्कि एक ऐप केमालिक है जिसके जरिए जुआ खेला जाता है. 'द लायन बुक' ऐप के मालिक साहिल खान हैं और इसी सिलसिले में वह दुबई भीजाया करते थे.
 
जांच अधिकारी यह जानना चाहते हैं कि साहिल खान दुबई में किससे मुलाकात करते थे.दुबई आने जाने का खर्चा कौन कियाकरता था. साथ ही ये भी कि अपने इस ऐप में कितने लोगों को जोड़ रखा था. 
 
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने अदालत को बताया कि साहिल खान जांच में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहे हैं. पूछे गए सवालोंका जवाब सही ढंग से नहीं दे रहे हैं. इन तमाम विषयों पर जांच करने के लिए पुलिस कस्टडी की मांग क्राइम ब्रांच केअधिकारियों की तरफ से की गई, वही साहिल खान के वकील ने दलील देते हुए साफ कहा कि साहिल खान एक सेलिब्रिटी हैं. वो इन ऐप को भी प्रमोट करते हैं और यह एंडोर्समेंट ही है. इसके अलावा कुछ नहीं. पुलिस के पास अब तक कोई भी सबूत नहींहै या कोई भी ऐसा खाता नहीं है जहां पर साहिल खान ने पैसों की लेनदेन की होगी या फिर कोई भी एक कॉल डिटेल नहीं हैजिसके जरिए यह प्रूफ होता है कि साहिल खान जुआ खिलवाते हैं. 
 
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत में साहिल खान को 7 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया.


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.