ताजा खबर
मायावती लखनऊ में पदाधिकारियों के साथ कर रही हैं अहम बैठक   ||    यागी तूफान से यूपी में भारी बारिश, कोलकाता से लखनऊ आ रही फ्लाइट बनारस की ओर मोड़ी गई   ||    वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के जाने चौकाने वाले किराए   ||    7वीं के छात्र ने माता-पिता के बैंक अकाउंट से ऑनलाइन गेम खेल गवाएं 5 लाख रुपए   ||    लखनऊ में आरोपियों ने महिला दारोगा को किया किडनैप   ||    लखनऊ में विधायक निवास परिसर में मिला युवक का शव, मामले की हो रही है जांच   ||    लखनऊ से सवार पुलिस इंस्पेक्टर की रोडवेज बस में कार्डियक अरेस्ट से हुई मृत्यु   ||    गणेश विसर्जन के चलते लखनऊ के कई रास्तों पर कल शाम तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित   ||    लखनऊ के अनुदानित कॉलेजों में दाखिलों की कमी, पड़ोसी जिलों के कॉलेजों ने मारी बाजी   ||    आधी रात स्टंटबाजी का कहर, आइसक्रीम वाले की हुई मौत   ||   

अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड - 2 का मोशन टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, July 10, 2023

एक्टर अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओह माई गॉड 2 का पहला टीजर अगले हफ्ते रिलीज होने वाला है. इस न्यूज को खुद अक्षय कुमार ने फिल्म से एक वीडियो शेयर करते हुए कंफर्म किया है. 
 
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर ओह एम जी 2 का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो मेंअक्षय कुमार भीड़ में चलते नजर आ रहे हैं और लोग हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे हैं. 
वीडियो में देख सकते हैं कि अक्षयकुमार सिर पर जटाएं, माथे पर भस्म, गले पर नील और रुद्राक्ष माला पहने बाबा भोलेनाथ की तरह तैयार हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन भी दिया है. 
एक्टर ने लिखा, "#OMG2 टीजर 11 जुलाई को. #OMG2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त." 
 
बता दें, ओह माई गॉड 2 में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म सेक्सएजुकेशन पर बेस्ड होगी.
 
फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में हैं। अमित राय द्वारा निर्देशित यह फिल्म परेश रावल और अक्षयकुमार अभिनीत इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। मूल फिल्म में अक्षय ने भगवान कृष्ण 
का किरदार निभाया था।
 
ओएमजी-2 के अलावा, अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही सोरारई पोटरू, बड़े मियां छोटे मियां के रीमेक और अपनी हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पांचवीं किस्त में दिखाई देंगे.


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.