ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

इंडियन 2 का हिस्सा बने एक्टर सिद्धार्त, जन्मदिन पर फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 17, 2024

एक्टर सिद्धार्थ सूर्यनारायण का आज जन्मदिन है, वह आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर इंडियन 2 के मेकर्स नेफिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया हैं. फिल्म 'इंडियन 2' 1996 में आई फिल्म 'इंडियन' का ही सीक्वल है।
 
'इंडियन 2' के मेकर्स लाइका प्रोडक्शन्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक्टर का फर्स्ट लुक शेयर कर उन्हेंजन्मदिन की बधाई दी है। फिल्म के इस पोस्टर को देखकर फैंस काफी सरप्राइज रह गए हैं। फिल्म मेकर्स ने पोस्टर शेयर करकेलिखा, ''टीम इंडियन 2 की तरफ से मल्टी टैलेंटेड एक्टर सिद्धार्थ को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आप हमेशा अच्छे किरदारऔर भूमिकाएं निभाते रहो। आपकी सफलता में एक और नया साल जुड़ गया है।''
 
साउथ निर्देशक शंकर के निर्देशन में बनी साउथ सुपरस्टार कमल हासन स्टारर फिल्म 'इंडियन 2' में अब सिद्धार्थ भी नजर आएंगे।इस फिल्म में सिद्धार्थ चित्रा वरधनरंजन का किरदार निभाएंगे। फिल्म में कमल हासन एक सेनापति का किरदार निभाएंगे। फिल्ममें काजल अग्रवाल लीड रोल में नजर आएंगी। साथ ही रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी, नेदुमुदी वेनू, विवेक, कालिदास जयाराम, गुलशन ग्रोवर और कॉमेडी स्टार ब्रह्मानंदन समेत कई स्टार्स फिल्म का हिस्सा हैं।
 
यह फिल्म पूरी तरह से एक पॉलिटिकल और देश में भ्रष्टाचार पर बनी है, जोकि साल 1996 में आई फिल्म 'हिंदुस्तानी' का पार्ट2 है। पूरे 28 साल बाद शंकर फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। फिल्म 'इ़ंडियन 2' जून 2024 में रिलीज हो सकती है, क्योंकि अभी इसकी रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.