ताजा खबर

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, गोंडा के युवक की मौत, साथी गंभीर।

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, April 15, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की जान चली गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह दुर्घटना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 44 किलोमीटर पर सुबह करीब 5 बजे हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुँचाया। डॉक्टरों ने 30 वर्षीय अजीत सिंह (निवासी प्रमोद का पूरा, तरबगंज, गोंडा) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल हुए 25 वर्षीय शिवकुमार की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिनका सरकारी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

​पुलिस के अनुसार, दोनों युवक गोंडा जिले के रहने वाले थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार होने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.