ताजा खबर
लखनऊ से सवार पुलिस इंस्पेक्टर की रोडवेज बस में कार्डियक अरेस्ट से हुई मृत्यु   ||    गणेश विसर्जन के चलते लखनऊ के कई रास्तों पर कल शाम तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित   ||    लखनऊ के अनुदानित कॉलेजों में दाखिलों की कमी, पड़ोसी जिलों के कॉलेजों ने मारी बाजी   ||    आधी रात स्टंटबाजी का कहर, आइसक्रीम वाले की हुई मौत   ||    लखनऊ में चुप ताजिये का जुलूस नाजिम अली इमामबाड़े से हुआ शुरू   ||    लखनऊ-गोरखपुर संग इन 42 जिलों में होगी भरी बारिश, अलर्ट जारी   ||    अवैध मतांतरण मामले में मौलाना कलीम सिद्दीकी सहित 16 दोषियों को आज सुनाई जाएगी सजा   ||    लखनऊ में चंडीगढ़ की तर्ज पर मिलने जा रहे 3000 प्‍लॉट, पढ़ें डिटेल्स   ||    सीएम योगी के यूपी में सोलर क्रांति, लखनऊ के ये आंकड़े करेंगे आपको हैरान   ||    लखनऊ में दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और ईंट से किया वार, एक गिरफ्तार   ||   

आप किडनी स्टोन (Kidney Stone) की बीमारी से है परेशान तो इन चीजों का न करें सेवन

Photo Source :

Posted On:Friday, August 20, 2021

मुंबई, 20 अगस्त, २०२१ आज कल किडनी स्टोन (Kidney stone) यानी गुर्दे में पथरी होने की दिक्कत से बहुत सारे लोग परेशान हैं। उनकी ये दिक्कत और भी बढ़ जाती है, जब वो अनजाने में उन चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो किडनी स्टोन के मरीज  को बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए। अगर आप नहीं जानते हैं कि वो क्या चीजें हैं, जिनका सेवन किडनी स्टोन की समस्या का सामना करने वाले लोगों को नहीं करना चाहिए, तो आइये आपको यहां बताते हैं - 

१. ज्यादा नमक वाली चीजें - 

किडनी में स्टोन की समस्या होने पर नमक का सेवन कम करना चाहिए। डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ, चाइनीज, मैक्सिकन फ़ूड का सेवन भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इनमें काफी मात्रा में नमक होता है। 

२. खट्टे फल और कैल्शियम युक्त चीजें - 

संतरा, नींबू आंवला जैसे खट्टे फलों के साथ ही कद्दू, सूखे बींस, कच्चा चावल, उड़द की दाल, सोयाबीन, अजमोद, चीकू, पालक, साबुत अनाज, चॉकलेट, टमाटर जैसी चीजों का सेवन भी आपको नहीं करना चाहिए। ये स्टोन के आकार को बढ़ा सकते हैं। 

३. कोल्ड ड्रिंक्स - 

किडनी स्टोन होने की स्थिति में, कोल्ड ड्रिंक पीने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इसमें फॉस्फोरिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जो स्टोन के खतरे को और भी बढ़ा सकती है। 

४. हाई फास्फोरस वाली चीजें - 

हाई फास्फोरस वाली चीजें जैसे फास्ट फूड, टॉफी, जंक फूड, चिप्स, कैन सूप, चॉकलेट, नट्स, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, मक्खन, सोया, मूंगफली, काजू, किशमिश, मुनक्का जैसी चीजों के सेवन से बिल्कुल परहेज करना चाहिए। 

५. प्रोटीन युक्त चीजें - 

अगर आपकी किडनी में स्टोन है तो आपको उन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जिसमें प्रोटीन होता है। इनमें चिकन, फिश, पनीर, अंडा, दही, दूध और दालें आदि चीजें शामिल हैं। ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है। 

६. महीन बीज वाली सब्जियां और फल - 

किडनी के स्टोन की दिक्कत होने पर आपको ऐसी सब्जियों और फलों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, जिनमें महीन बीज होते हों। इनमें टमाटर, बैगन, टैंटी, रसभरी, ककड़ी, खीरा, अमरूद समेत कई और चीजें शामिल हैं. इनके सेवन से दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ सकती है। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.