ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

गर्मियों में है घमोरिया से परेशान , तो अपनाये ये घरेलु नुस्खे

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 29, 2021

गर्मियां बढ़ते ही लोगों को घमोरिया की दिक्कत होनी शुरू हो जाती है।  इसकी वजह से आपको दर्द, खुजली होने लगती है और बार बार आप अपने शरीर पर खुजलाते रहते है जिसके कारण वहाँ निशान भी पढ़ जाते है। कुछ लोग बाजार से पाउडर लाकर उसपर डालते रहते है लेकिन आज हम  नुस्खे बताने वाले है जिनको अपनाकर आपको घमोरिया से आराम मिलेगा :

 
1. सबसे पहली बात जिसे हर किसी को अपनाना चाहिए भले ही उसे घमोरिया हो या नहीं। गर्मियों के दिनों में आपको दो टाइम नहाना चाहिए इस से आपका शरीर साफ़ रहता है। 
 
2. घमोरिया पर ठंडी बर्फ लगाने से बहुत राहत  मिलती है। आप कुछ बर्फ के टुकड़े एक कपडे में ले और उसको घमोरिया वाली जगह पर दिन में दो तीन बार लगाए। आपको काफी आराम मिलेगा। 
 
3.  नारियल तेल में कपूर डाल कर मिक्स कर ले। नहाने से  बाद इस मिश्रण को अपने शरीर पर लगा ले। घमोरियों से राहत मिलेगी। 
 
4. मुल्तानी मिट्टी आपके शरीर को बहुत ठंडक देती है। अगर आप घमोरियों वाली मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल डाल कर लगाएंगे और उसको सूखने पर धोने पर काफी आराम मिलता है। 
 
5. कच्चे पपीते का पेस्ट लेकर उसेआटे में मिला ले। इस लेप को दो तीन बार अपने शरीर पर लगाए और सूखने पर धो ले। घमोरियों से काफी आराम मिलेगा। 
 
6. खसखस का शरबत भी आपको काफी आराम दे सकता है। आप इसको दिन में दो बार पिए या फिर खसखस को पीसकर पानी में मिला ले। इस पानी से नाहा कर भी घमोरिया दूर भाग जाती है। 
 
7. आप दही में पुदीने के पत्तो को पीसकर मिला ले। इसको अपने शरीर पर लगा ले। सूखने पर नहा ले। आपको काफी आराम मिलेगा। 
 
इसके साथ साथ ध्यान रखें गर्मियों में कॉटन के कपडे ही पहनें और तेज धुप में बाहर निकलने से बचे। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.