ताजा खबर
कैंसिल फ्लाइट्स के भी टिकट बुक कर रही थी एयरलाइन, अब देना होगा 585 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना   ||    इलेक्ट्रिक कारों को हैक कर चीन ला सकता है हादसों का तूफान! अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट ने दी चेतावनी   ||    विंडशील्ड से टकराया गिद्ध और आग का गोला बनकर क्रैश हुआ विमान, हादसे में स्टंट पायलट की मौत   ||    डोनाल्ड ट्रंप पर फिर लगा जुर्माना, Hush Money Trial में जज ने दी जेल भेजने की चेतावनी   ||    पाकिस्तान में गेहूं की बंपर पैदावार, फिर भी सड़कों पर किसान, जानें क्यों?   ||    पाक‍िस्‍तान सेना का घ‍िनौना सच: कर्नल-मेजर जैसे अफसरों ने बच्‍चों के साथ क‍िया गंदा काम, VIDEO भी बन...   ||    वरिष्ठ नागरिकों को SBI दे रहा शानदार ऑफर, जानिए किस एफडी में मिलेगा कितना पैसा   ||    Petrol Diesel Price Today: यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! जानें अपने शहर के रेट   ||    ITR फाइल नहीं करोगे तो लग सकता है इतने रुपये का जुर्माना, नोटिस मिलेगा वो अलग   ||    IPL 2024: दर्द के बीच खेल रहे CSK के लिए खेल रहे MS Dhoni, डॉक्टर्स ने किया था मना   ||   

PM मोदी ने कहा कि बंगाल में ऐसा कोई काम नहीं जो बिना किसी कट-कमीशन के होता हो, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 26, 2024

मुंबई, 26 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में जनता को संबोधित कर कहा कि I.N.D.I. गठबंधन महिलाओं, आदिवासियों और गरीबों के खिलाफ खतरनाक कानून लाना चाहता है। कांग्रेसियों ने महिलाओं का मंगलसूत्र, आदिवासियों के गहने, हर किसी की प्रॉपर्टी जांच कराने का ऐलान किया है। इसके लिए कांग्रेस के शहजादे विदेश से एक्स-रे मशीन लाए हैं। वे पूरे देश में एक्स-रे करेंगे। कांग्रेस का इरादा सभी का पैसा, सोना-चांदी, जमीन कब्जा करने का है। उसका एक हिस्सा ये लोग अपने वोट बैंक को दे देंगे। ये कांग्रेस ने घोषणा की है, लेकिन TMC वाले उसके खिलाफ नहीं बोलते। TMC और कांग्रेस में तुष्टीकरण का कॉम्पिटिशन चल रहा है। TMC सरकार बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लाकर बसाने का काम करती है। इन घुसपैठियों को आपकी जमीन और खेत पर कब्जा करवाती है और कांग्रेस आपकी संपत्ति ऐसे वोटबैंक में बांटने की बात कर रही है। TMC के राज में बंगाल में केवल हजारों करोड़ों के स्कैम चलते हैं। घोटाले TMC करती है और भुगतान बंगाल की जनता को करना पड़ता है। PM मोदी ने कहा कि बंगाल में ऐसा कोई काम नहीं है, जो बिना किसी कट-कमीशन के होता है। TMC सरकार ने तो किसानों को भी नहीं छोड़ा। अगर किसान मंडी अनाज बेचने जाते हैं तो एक बड़ा हिस्सा बिचौलिए खा जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि बंगाल के 50 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में PM किसान सम्मान निधि के 8 हजार करोड़ रुपए सीधे भेजे गए हैं। लेकिन TMC सरकार को देखिए, वो आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ती। मैं केंद्र से बंगाल के विकास के लिए, यहां की सरकार को जो पैसा भेजता हूं, वो TMC के नेता, मंत्री और तोलाबाज मिलकर खा जाते हैं। मां-माटी-मानुष की बात कहकर सत्ता में आई TMC ने सबसे बड़ा विश्वासघात यहां की महिलाओं से ही किया है। जब BJP सरकार ने मुस्लिम बहनों को अत्याचार से बचाने के लिए तीन तलाक खत्म किया, तो TMC ने इसका विरोध किया। संदेशखाली में महिलाओं पर इतने अत्याचार हुए और TMC सरकार आखिर तक मुख्य आरोपी को बचाती रही। TMC और कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि ये सत्ता में हुए तो CAA रद्द कर देंगे। CAA नागरिकता छीनने का नहीं नागरिकता देने का कानून है। TMC लगातार झूठ फैला रही है। PM ने कहा कि मुझे विश्वास है कि पहले चरण में TMC, कांग्रेस जैसे दल जो पस्त हो रहे थे, अब दूसरे चरण में ध्वस्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण जो दल पस्त हो गए थे, दूसरे चरण ध्वस्त हो जाएंगे।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.