ताजा खबर
लखनऊ में IAS अधिकारी को ठगने की कोशिश, FIR दर्ज   ||    पूजा स्पेशल ट्रेनें लखनऊ और गोरखपुर से टाटानगर के लिए चलेंगी, बिहार को भी होगा फायदा   ||    लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में लूट   ||    शाहगंज जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग के चलते 10 ट्रेनें रद्द, 43 का रूट बदला   ||    युवक की हत्या का मामला, बहनों द्वारा गवाही देने पर अड़े रहने पर आरोपियों ने किया हमला   ||    लखनऊ में महिला डॉक्टर को लात-घूंसों से पीटा, लोकबंधु अस्पताल में हंगामा   ||    रेप केस में गायत्री प्रजापति को हाईकोर्ट से मिला झटका, जमानत याचिका खारिज   ||    दिवाली पर मुंबई से लखनऊ तक विमान का किराया पहुंचा 30 हजार के करीब   ||    मायावती लखनऊ में पदाधिकारियों के साथ कर रही हैं अहम बैठक   ||    यागी तूफान से यूपी में भारी बारिश, कोलकाता से लखनऊ आ रही फ्लाइट बनारस की ओर मोड़ी गई   ||   

कोरियाई विमान 15 मिनट में 27 हजार फीट नीचे आया, 17 यात्री घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 25, 2024

मुंबई, 25 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दक्षिण कोरिया से ताइवान जाने वाली बोइंग की फ्लाइट KE189 उड़ान भरने के कुछ देर बाद अचानक 26,900 फीट नीचे आ गई, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान कई यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत हुई और कान में दर्द हुआ। इसके बाद फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को ऑक्सीजन मास्क लगाने को कहा। ब्रिटेन की मीडिया हाउस इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट ने शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजकर 45 मिनट पर दक्षिण कोरिया के इंचियोन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान के 50 मिनट बाद ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण फ्लाइट 15 मिनट में ही 26,900 फीट नीचे आ गई। उस समय यह दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप के ऊपर थी। तब विमान के प्रेशर सिस्टम ने तकनीकी खराबी का सिग्नल दिया, जिसके बाद फ्लाइट को टेकऑफ की लोकेशन इंचियोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।

तो वहीं, फ्लाइट की ऊंचाई अचानक कम होने की वजह से घायल हुए 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उन्हें कुछ समय बाद ही डिस्चार्ज कर दिया गया था। वहीं 15 यात्रियों ने कान के परदे में दर्द या हाइपरवेंटिलेशन की शिकायत की। यात्रियों ने बताया कि वे लोग बहुत डर गए थे और विमान में मौजूद बच्चे रोने लगे थे। यात्रियों को डर था कि कहीं फ्लाइट नीचे न गिर जाए। कोरियन एविएशन अथॉरिटी ने फ्लाइट की तकनीकी खराबी का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए है। सभी यात्रियों को 19 घंटे बाद एक दूसरी फ्लाइट से ताइवान के ताइपे पहुंचा गया।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.