ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

नालंदा में एक लड़के को लड़कियों वाले सेंटर पर देना पड़ा एग्जाम, सेंटर पर हुआ बेहोश, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 1, 2023

मुंबई, 1 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंटर परीक्षा के पहले दिन आज नालंदा के एक सेंटर में अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। छात्राओं के लिए बनाए गए सेंटर पर एक छात्र का नाम आ गया। वहां एक्जाम देने पहुंचा छात्र खुद को लड़कियों से घिरा देखकर असहज हो गया। इसी दौरान उसे सिरदर्द हुआ और चक्कर खाकर सेंटर पर ही गिर गया। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। फिलहाल वह बेहतर है। दरअसल, छात्र के एडमिट कार्ड पर जेंडर कैटेगरी में फीमेल था। इस कारण उसे लड़कियों वाले सेंटर पर एग्जाम देने भेज दिया गया।

मामला बिहार शरीफ के ब्रिलिएंट कन्वेंट स्कूल का है। यहां अलामा इकबाल कॉलेज, बिहारशरीफ के छात्र मनीष शंकर का परीक्षा केंद्र चला गया है। जैसे ही वह आज प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा देने के लिए सेंटर पहुंचा तो भौचक्का रह गया। सेंटर पर वह अकेला छात्र था और वहां सिर्फ छात्राएं ही थी। दरअसल, मनीष कुमार ने अपने परीक्षा फॉर्म में मेल की जगह जेंडर कैटेगरी में फीमेल डाल दिया था। जिसकी वजह से उसका सेंटर लड़कियों के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र ब्रिलियंट कान्वेंट स्कूल में चला गया। जहाँ वह असहज महसूस करने लगा, जिसके बाद ठंड की वजह से उसे सिर दर्द होने लगा और वह चक्कर खा कर वहीं गिर पड़ा। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जिसके बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। मनीष के परिजनों ने बताया कि खुद को लड़कियों से घिरा हुआ देख वह नर्वस हो गया और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद ने बताया कि एडमिट कार्ड में फीमेल हो जाने की वजह से छात्राओं के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र में मनीष शंकर का सेंटर चला गया है। फॉर्म भरने के समय ही गड़बड़ी हुई है, जिसके कारण यह समस्या हुई है। अभी छात्र को उसी सेंटर पर परीक्षा देनी होगी, बाद में जेंडर केटेगरी में सुधार कर दिया जाएगा।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.