ताजा खबर
लखनऊ में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, कई जवान घायल   ||    लखनऊ में राणा सांगा पर टिप्पणी को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा   ||    'लोकसभा चुनाव के बाद INDIA गठबंधन का क्या हुआ? जमीन में दबा या हवा में हुआ गायब,' कांग्रेस पर खड़े ह...   ||    मायावती ने वक्फ कानून पर राहुल गांधी की कथित चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा- मुसलमानों का गुस्सा होना स्वा...   ||    तहव्वुर राणा कहीं सुसाइड न कर ले? NIA को क्यों सता रहा डर, सेल में सख्त किया पहरा   ||    पाकिस्तानी सेना की वर्दी, भारत से नफरत, हेडली से कनेक्शन, तहव्वुर राणा ने खोले गहरे राज, जानिए   ||    राज्यपालों की तरफ से भेजे गए विधेयकों पर तीन महीने के भीतर निर्णय लें राष्ट्रपति, SC ने पहली बार दिय...   ||    क्या होती है 'काल बैसाखी', जो हर साल लील जाती है सैकड़ों लोगों की जान, कैसे करें बचाव?   ||    आज रात क्या सच में गुलाबी दिखेगा चांद? कब, कहां और कैसे देख सकते हैं 'पिंक मून'   ||    US ने कर दिया हैरतअंगेज कारनामा, 6,000 जीवित अप्रवासियों को स्व-निर्वासन के लिए घोषित किया मृत   ||    कांगो की सेना को बड़ी सफलता, विद्रोहियों के चंगुल से 40 बंधकों को कराया आजाद   ||    AI की पूरी क्षमता सामने लाने को दक्षिण अफ्रीका का G20 देशों से बड़ी अपील,कहा-"अंतरराष्ट्रीय समुदाय स...   ||    5.8 तीव्रता के भूकंप से थर्राया पाकिस्तान, घरों से बाहर भागे लोग   ||    बच्चों की जान बचाने के लिए भीषण आग से खेल गए भारतीय प्रवासी, सिंगापुर की सरकार ने किया सम्मानित   ||    अपने क्रेडिट कार्ड को Google Pay से कैसे लिंक करें, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस   ||    क्रेडिट कार्ड और EMI से हो रहा एक तिहाई डिजिटल पेमेंट, UPI का यहां है दबदबा   ||    Share Market Holiday : 9 दिन में से 6 दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट, BSE-NSE पर नहीं होगा कोई कामकाज   ||    IPL में किसी ने नहीं दिया भाव, इस खिलाड़ी ने अब PSL के पहले मैच में बरपाया कहर; मिला 500000 का चेक   ||    बिना एक भी मैच खेले पूरे सीजन से बाहर हुआ घातक खिलाड़ी, गुजरात टाइंटस को लगा तगड़ा झटका   ||    Fact Check: नवरात्रि पर पुलिस ने नहीं बरसाए पुजारी पर डंडे, 5 साल पुरानी घटना फर्जी दावे के साथ हो र...   ||    +++ 

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने भेजा CBI को नोटिस, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 2, 2024

मुंबई, 02 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को CBI की ओर से की गई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने CBI को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी। केजरीवाल की ओर से सोमवार (1 जुलाई) को याचिका दाखिल की गई थी। केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट के 26 जून के उस आदेश को भी चुनौती दी है, जिसके तहत उनको 3 दिन के लिए CBI की रिमांड पर भेजा गया था। फिलहाल केजरीवाल 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं। CBI केजरीवाल के खिलाफ शराब नीति केस में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच कर रही है। इस मामले में CBI ने 26 जून को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। दिल्ली CM शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहले से ही तिहाड़ में बंद हैं। साथ ही, कोर्ट रूम में केजरीवाल की तरफ से दलीलें दी गईं की, CBI का मुझे जून में गिरफ्तार करने का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि उनकी FIR अगस्त 2022 की है। फिर अप्रैल 2023 में बुलाया गया। 9 घंटे तक पूछताछ की गई। उसके बाद से अब तक कुछ नहीं हुआ। 2022 की FIR पर अप्रैल 2023 में पूछताछ हुई, फिर उन्हें जून 2024 में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कोई जल्दी या जरूरत नहीं थी। गिरफ्तारी में कुछ कारण, कुछ आधार भी बताए जाने चाहिए। वे पहले से न्यायिक हिरासत में हैं। जमानत याचिका दायर की गई या नहीं, इस पर कहा गया, हम दायर कर सकते हैं। हम जमानत के हकदार हैं। हम याचिका दायर करेंगे, लेकिन अभी तक हमने इसे दायर नहीं किया है।

आपको बता दें, केजरीवाल पर दो मामले दर्ज हैं। पहला ED का, जिसमें उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया है। ED ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। दूसरा CBI का, जिसे शराब नीति में भ्रष्टाचार को लेकर दर्ज किया गया। इस केस में 26 जून को केजरीवाल को दोबारा गिरफ्तार किया गया। यह केस दिल्ली LG वीके सक्सेना की शिकायत पर दर्ज हुआ था। दोनों मामले अलग-अलग दर्ज किए गए हैं, इसलिए इनमें गिरफ्तारी भी अलग-अलग हुई है। ED केस में केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई को खत्म हो रही है। पिछली सुनवाई में बिगड़ गई थी केजरीवाल की तबीयत 26 जून को CBI ने केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने कहा कि मीडिया में खबर चलाई जा रही है कि मैंने सिसोदिया पर शराब नीति के आरोप लगाए हैं। यह गलत है। मैंने कहा था कि कोई दोषी नहीं हैं। सिसोदिया भी दोषी नहीं हैं। इस पर CBI के वकील ने कहा मीडिया में जो चल रहा है वह सब सही है। सब फैक्ट्स पर आधारित है। इससे पहले सुनवाई के दौरान ही कोर्ट रूम में केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई थी। उनका शुगर लेवल गिरने के कारण कुछ देर के लिए उन्हें अलग रूम में शिफ्ट किया गया। हालांकि बाद में वे कोर्ट रूम में वापस लौट आए।

वहीं, CBI केस में गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जमानत याचिका वापस ले ली है। लोअर कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में 20 जून को उन्हें जमानत दे दी थी। ED इसके खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची। 25 जून को हाईकोर्ट ने लोअर कोर्ट का फैसला पलट दिया। इसके खिलाफ केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू होने पर केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि केजरीवाल को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने भी 25 जून को लोअर कोर्ट के जमानत देने के आदेश को पलट दिया है। अब हम हाईकोर्ट के 25 जून के ऑर्डर के खिलाफ नई याचिका लगाएंगे। इसलिए मौजूदा याचिका को अब वापस लाना चाहते हैं।

लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.