ताजा खबर
लखनऊ में लापरवाही करने वाले दो दरोगा निलंबित   ||    लखनऊ को मिलेगा इंटरनैशनल कन्वेंशन सेंटर, जानिए कितने साल में होगा तैयार   ||    Karwa Chauth 2024 Upay: करवा चौथ पर महिलाएं करें ये उपाय, रिश्ता होगा अटूट, पार्टनर का मिलेगा प्यार,...   ||    Kalki Avatar: धर्म की स्थापना के लिए होगा भगवान कल्कि का आगमन, 2 मिनट के इस वीडियो में जानें कब लेंग...   ||    लखनऊ में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण 2000 मरीजों को नहीं मिला इलाज, OPD और वार्ड में हड़कंप   ||    लखनऊ को जल्द मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, पढ़ें डेस्टिनेशन   ||    लखनऊ में गैंगरेप केस पर कांग्रेस का हमला, यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप   ||    लखनऊ के इन इलाकों में आज बिजली कटौती, दो लाख लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी   ||    लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका की जहर खाने की घटना, रहस्य गहराया   ||    पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर लखनऊ में राजनीति गरमाई, पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR   ||   

कांग्रेस नेता राहुल गांधी साउथ दिल्ली में निजामुद्दीन ईस्ट के घर में होंगे शिफ्ट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 12, 2023

मुंबई, 12 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही साउथ दिल्ली में निजामुद्दीन ईस्ट के घर में शिफ्ट होने वाले हैं। वे तीन बेडरूम, 1 हॉल और 1 किचन (3BHK) वाले घर में रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस घर में राहुल शिफ्ट होने वाले हैं, वह दिल्ली की पूर्व CM और दिवंगत कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का है। राहुल का नया घर 1500 स्क्वायर फीट का है। इस घर से हुमायूं का मकबरा दिखाई देता है और निजामुद्दीन औलिया की दरगाह थोड़ी ही दूरी पर है। आपको बता दे, कांग्रेस नेता शीला दीक्षित इस घर में 1991 से 1998 तक रही थीं। इसके बाद वे 2015 से 2019 तक यहीं रहीं। हाल ही में उनके बेटे संदीप दीक्षित ने नोटिस जारी करके अपने परिचितों को बताया था कि वे भी इसी सोसाइटी के A5 में शिफ्ट होने वाले हैं।

आपको बता दें, राहुल ने इस साल 24 मार्च को संसद सदस्यता रद्द होने के बाद 22 अप्रैल को अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया था। तब से वे अपनी मां सोनिया गांधी के साथ उनके आवास 10 जनपथ पर रह रहे हैं। इसके बाद से ही देशभर से कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं और बड़े नेताओं ने राहुल को अपने घरों में रहने का ऑफर दिया था।

दरअसल, राहुल ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर कहा था, सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। इसके बाद गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का केस किया था। सूरत की कोर्ट ने 23 मार्च को राहुल को 2 साल कैद की सजा सुनाई। हालांकि, जिसके कुछ ही देर बाद उन्हें जमानत मिल गई।​ अगले दिन यानि 24 मार्च को लोकसभा सचिवालय ने राहुल की सांसदी रद्द कर दी। सचिवालय ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी। लोकसभा की वेबसाइट से भी राहुल का नाम हटा दिया। बाद में राहुल को 27 मार्च को बंगला खाली करने का नोटिस मिला। राहुल ने तय अवधि में बंगला खाली कर दिया। सांसद रहने तक वे 19 साल तक तुगलक लेन इलाके में सरकारी बंगले में रहे। सांसदी जाने के बाद वे सोनिया गांधी के 10 जनपथ वाले बंगले में शिफ्ट हुए थे।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.