ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कम्युनिस्ट नेता सीताराम येचुरी के बड़े बेटे का कोरोना से निधन

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 22, 2021

नई दिल्ली, 22 अप्रैल । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी का आज सुबह कोरोना के चलते निधन हो गया। 34 वर्षीय आशीष गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।
 
आशीष सीताराम येचुरी और पत्रकार सीमा चिश्ती के सबसे बड़े बेटे थे। वह दिल्ली के एक बड़े अखबार में वरिष्ठ कॉपी एडिटर के तौर पर कार्यरत थे।

NDTV on Twitter: "CPI(M) leader Sitaram Yechury's son, Ashish Yechury  passes away due to #COVID19."
 
 
पुत्र शोक से गुजर रहे सीताराम येचुरी ने स्वयं अपने पुत्र के निधन का समाचार सार्वजनिक किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बड़े दुख के साथ उन्हें यह जानकारी देनी पड़ रही है कि उनके बड़े बेटे आशीष चौधरी का कोरोना के चलते आज सुबह निधन हो गया। वह इस कठिन दौर में आशा की किरण बनने वाले डॉक्टर, नर्सेज, अग्रिम पंक्ति स्वास्थ्य कर्मी, स्वच्छता कर्मी और हमारे साथ खड़े सभी लोग शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।
 
जून में 35 वर्ष के होने जा रहे आशीष गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे। ऐसे में अचानक आज सुबह करीब 5:30 बजे 2 हफ्ते की बीमारी से लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया।



लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.