ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बीजेपी सांसद मनोज ने गली गली में रावण है तो इतने राम कहां से लाऊं, अपने अंदर राम जगाएं, अपने अंदर कृष्ण जगाएं, जानिए क्यों

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 1, 2023

मुंबई, 1 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रयागराज पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को निशाने पर लेते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, हर युग में राक्षस होते हैं। कभी रावण राक्षस था तो कभी कंस राक्षस था। कभी खर दूषण राक्षस था तो कभी कुंभकरण। इस युग में भी हमको कई राक्षस दिख रहे हैं। राक्षस हमेशा साधु संतों को टारगेट करते हैं। हमेशा यज्ञ विध्वंस करते हैं। इस युग में भी कुछ लोग वही कर रहे हैं। बावजूद इसके प्रभु श्रीराम की कृपा चल रही है और पूरा देश रामराज्य की तरफ बढ़ रहा है।

मनोज तिवारी ने कहा, राम जी के बारे में लोग तरह तरह की बात बोल रहे हैं। इसमें कौन सी आश्चर्यजनक की बात है।  राक्षस लोग क्या करते थे। महात्माओं के आश्रम को उजाड़ देते थे। यज्ञ में हड्‌डी और मांस डाल देते थे। भैया चाहे महिषासुर हो या रावण हो, चाहे कंस हो। इसके लिए राम, कृष्ण और दुर्गा को तरह-तरह का रूप लेकर आना ही पड़ता है। अब आप लोग पूछेंगे कौन हैं राम। तो गीत गुनगुनाकर कहा, गली गली में रावण है तो इतने राम कहां से लाऊं अपने अंदर राम जगाएं, अपने अंदर कृष्ण जगाएं। तो वहीं, जब मनोज तिवारी से धीरेंद्र शास्त्री को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,  जो लोग इस देश के राम को ही मानने को तैयार नहीं थे। वही लोग हैं, जो इस तरह की बातें करते हैं। हमारे कण कण में राम हैं। हमारे दिल में राम हैं और धीरेंद्र शास्त्री महाराज जी जब यहां आएंगे। उनका जो दर्शन कर लेगा, उसका भी जीवन अच्छा हो जाएगा।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.