ताजा खबर
आतंकी तहव्वुर राणा को लेकर भारत आ रही फ्लाइट लेट, 3 बजे तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद   ||    ‘तहव्वुर राणा को मुंबई के भरे चौराहे पर फांसी की सजा दी जाए’, MP प्रियंका चतुर्वेदी ने बताई ये वजह   ||    नाराज मुस्लिम समुदाय को मनाने की कोशिश, BJP देश भर में चलाएगी ‘वक्फ सुधार जनजागरूकता अभियान’   ||    वक्फ संशोधन कानून से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई की तारीख तय, CJI करेंगे बेंच की अध्यक्षता   ||    मणिपुर में फिर लगा कर्फ्यू, स्कूल और बाजार-दुकानें बंद; जानें अब क्यों आपस में भिड़े 2 गुट?   ||    तहव्वुर राणा कब तक पहुंचेगा भारत? दिल्ली की तिहाड़ जेल में चल रही तैयारी   ||    पहले पूर्व पति फिर पूर्व प्रेमी को मारी गोली, महिला जज के कारनामे ने मचा दी सनसनी; जानें पूरा मामला   ||    अफगानियों के पीछे पड़ा पाकिस्तान, छीन रहा सम्मान! सैकड़ों लोगों को रोज किया जा रहा है गिरफ्तार   ||    दर्द और मातम दे गया डोमिनिकन रिपब्लिक में हुआ हादसा, बढ़ रहा मृतकों का आंकड़ा; अब तक 184 लोगों की हु...   ||    इजरायल या अमेरिका? ईरान न्यूक्लियर जिद नहीं छोड़ता तो कौन करेगा हमला, पता चल गया   ||    US-China के बीच भड़का ट्रेड वॉर, ट्रंप ने चीन को दिया तगड़ा झटका, लगाया 125% टैरिफ   ||    टैरिफ पर ट्रंप का बड़ा ऐलान; 75 देशों में 90 दिन की रोक, पर चीन भुगतेगा परिणाम   ||    IPL 2025: मैदान के बाहर से आशीष नेहरा ने पलटा मैच? GT के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ ये विकेट   ||    RCB vs DC: विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, 1 अर्धशतक लगाते ही हिल जाएगी रिकॉर्ड बुक   ||    IPL 2025: ‘जब तक आप IPL नहीं जीत लेते…’ हेड कोच जस्टिन लैंगर पर क्या बोल गए थे संजीव गोयनका?   ||    ट्रंप के एक ऐलान से Elon Musk की भर गई झोली, एक ही झटके में कमा डाले 35.9 अरब डॉलर   ||    90 दिन की राहत से यूएस स्टॉक मार्केट में जबरदस्त उछाल, भारत के लिए क्या संकेत?   ||    अपनी राशि के अनुसार गुरु प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, पूरी होंगी आपकी मनोकामनाएं!   ||    Fact Check: क्या PM मोदी होने वाले हैं रिटायर? सोशल मीडिया पर वायरल हुई फर्जी पोस्ट   ||    एक देश ऐसा जहां तलाक लेना गैर कानूनी, प्यार न होते हुए भी मजबूरी में निभाना पड़ता है रिश्ता   ||    +++ 

बाबा अचलनाथ ने भक्तों संग खेली होली, पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले बाबा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 19, 2025

मुंबई, 19 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ग्वालियर में बुधवार को रंगपंचमी के अवसर पर भगवान अचलनाथ भक्तों के साथ होली खेलने निकले। बाबा अचलनाथ सुबह 11:30 बजे पालकी (डोले) में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले और भक्तों से जमकर होली खेली है। इस दौरान बाबा स्वर्ण मुकुट धारण कर भव्य श्रृंगार में नजर आएं। नगर भ्रमण के दौरान भगवान अचलनाथ शहर में भक्तों के साथ होली खेलते हुए नगर आए। रास्ते में सनातन धर्म मंदिर में भगवान चक्रधर, गिर्राज मंदिर पर भगवान गिर्राजजी और राम मंदिर में भगवान राम के साथ गुलाल से होली खेली। बाबा के चल समारोह का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। जहां से भी चल समारोह निकला भक्तों ने बाबा की आरती व पूजा अर्चना की।

रंगपंचमी के मौके पर बाबा अचलनाथ का चल समारोह निकाला गया है। रंगपंचमी विशेष यह चल समारोह सनातन धर्म मंदिर में भगवान चक्रधारी, महाराज बाड़ा स्थित हनुमान मंदिर और राम मंदिर में भगवान श्रीराम के साथ होली खेलने के लिए निकला है। चल समारोह में कई आकर्षक झांकियां शामिल हुई हैं। चल समारोह अचलेश्वर मार्ग से इंदरगंज, दाल बाजार, नया बाजार चौराहा, लोहिया बाजार, ऊंटपुल, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, राम मंदिर, ओल्ड हाईकोर्ट होते हुए वापस अचलेश्वर मंदिर पर समाप्त हुआ है। इस दौरान झांकियां, रासलीला और अखाड़े के कलाकार प्रदर्शन करते हुए चलते नजर आए। प्रमुख बाजारों में व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा गुलाल, पुष्पवर्षा और चंदन लगाकर पूजा-अर्चना की गई।

सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल (लल्ला) और कोषाध्यक्ष राकेश बंसल के अनुसार, परंपरागत रूप से भगवान चक्रधर और देवाधिदेव बाबा अचलनाथ परस्पर होली खेली है। नगर भ्रमण के बाद भगवान अचलनाथ, भगवान चक्रधर और गिरिराजधरण के साथ होली खेलने के लिए सनातन धर्म मंदिर पधारें। वहां भगवान चक्रधर की ओर से उनका स्वागत कार्यकारिणी सदस्य और श्रद्धालु ने किया था। बाबा अचलनाथ के साथ पधारे भक्तों को गुलाल लगाकर फूलों की होली से स्वागत किया। साथ ही, शीतल ठंडाई से उनका अभिनंदन भी किया। इससे पूर्व, दोपहर 2 बजे से फाग गायन महोत्सव का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा, भगवान चक्रधर और गिरिराजधरण का पारंपरिक श्रृंगार भी किया गया।

लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.