ताजा खबर
बहराइच से दिल्ली जा रही बस लखनऊ में पलटी, हादसे में 12 घायल   ||    ठाकुरगंज में दंपती ने की आत्महत्या, बीमारी बनी जानलेवा   ||    चाइनीज मांझे ने दरोगा की गर्दन काटी, मदद के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग   ||    शहीद पथ पर युवती से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी सीतापुर से गिरफ्तार   ||    डिलीवरी बॉय हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, चार्जर से गला घोंटकर 10 KM ले गए   ||    लखनऊ में जल निगम अधिकारियों के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, जांच जारी   ||    ऑनलाइन ऑर्डर किए 1.50 लाख के फोन के लिए ग्राहक ने की डिलीवरी ब्वॉय की हत्या, लाश नहर में फेंकी   ||    यूपी के लखनऊ में दिखा हसन नसरल्लाह की मौत पर विरोध, लोगों ने किया प्रदर्शन   ||    लखनऊ में IAS अधिकारी को ठगने की कोशिश, FIR दर्ज   ||    पूजा स्पेशल ट्रेनें लखनऊ और गोरखपुर से टाटानगर के लिए चलेंगी, बिहार को भी होगा फायदा   ||   

भारी बारिश के कारण रोकी गई अमरनाथ यात्रा, ऋषिकेश से बद्रीनाथ जाने वाला हाईवे बंद, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 6, 2024

मुंबई, 06 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा शनिवार (6 जुलाई) को रोक दी गई है। पवित्र गुफा तक जाने वाले पहलगाम और बालटाल, दोनों रूट पर कल रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। यात्रियों को वापस उनके बेस कैंप भेजा जा रहा है। मौसम में सुधार के बाद यात्रा फिर से शुरू होगी। आपको बता दें, 29 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी। 3,800 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर में अब तक 1.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। हालांकि, अमरनाथ यात्रा शुरू होने के सातवें दिन यानी 5 जुलाई को ही बाबा बर्फानी अदृश्य हो गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा के ही दर्शन होंगे। उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण डोलिया देवी (फाटा) में रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड और ऋषिकेश से बद्रीनाथ जाने वाला नेशनल हाईवे 107 और 58 ब्लॉक हो गया है। सड़क पर जगह-जगह मलबा जमा है, जिसके कारण आवागमन बाधित है।

तो वहीं, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में 6-7 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान 64.5-115.5 mm से 115.5-204.4 mm तक बारिश हो सकती है। असम में बारिश, बाढ़, तूफान और लैंडस्लाइड में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 62 पहुंच गया है। 3 लापता हैं। बाढ़ के कारण 29 जिलों में 22 लाख लोग प्रभावित हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ के कारण 77 जानवरों की मौत हो चुकी है। 94 जानवरों का अब तक रेस्क्यू किया गया है। साथ ही, IMD ने शनिवार के लिए 28 राज्यों में उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, ओडिशा, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान, केरल, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज से अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज देश के 15 राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। यहां गरज के साथ बारिश हो सकती है। बिजली गिरने के भी आसार हैं। अगले 4-5 दिन दिनों में राजधानी में भारी बारिश का अनुमान है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.