ताजा खबर
लखनऊ में लापरवाही करने वाले दो दरोगा निलंबित   ||    लखनऊ को मिलेगा इंटरनैशनल कन्वेंशन सेंटर, जानिए कितने साल में होगा तैयार   ||    Karwa Chauth 2024 Upay: करवा चौथ पर महिलाएं करें ये उपाय, रिश्ता होगा अटूट, पार्टनर का मिलेगा प्यार,...   ||    Kalki Avatar: धर्म की स्थापना के लिए होगा भगवान कल्कि का आगमन, 2 मिनट के इस वीडियो में जानें कब लेंग...   ||    लखनऊ में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण 2000 मरीजों को नहीं मिला इलाज, OPD और वार्ड में हड़कंप   ||    लखनऊ को जल्द मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, पढ़ें डेस्टिनेशन   ||    लखनऊ में गैंगरेप केस पर कांग्रेस का हमला, यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप   ||    लखनऊ के इन इलाकों में आज बिजली कटौती, दो लाख लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी   ||    लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका की जहर खाने की घटना, रहस्य गहराया   ||    पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर लखनऊ में राजनीति गरमाई, पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR   ||   

बंगाल में चोरी को लेकर 2 महिलाओं को निर्वस्त्र किया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 22, 2023

मुंबई, 22 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महिलाओं को निर्वस्त्र कर देना इतना आसान हो गया है की भारत जैसे महँ देश में आये दिन इस तरह की घटना सामने आ रही है। मणिपुर के बाद अब पश्चिम बंगाल के मालदा में दो महिलाओं के साथ हुई ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां भीड़ ने दो महिलाओं की पिटाई की, फिर उन्हें अर्धनग्न कर दिया गया। BJP के IT सेल हेड अमित मालवीय ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमे देखा जा सकता है कि महिलाओं का एक समूह दो महिलाओं को घेरे हुए है। उनके बाल खींचकर चप्पलों से पिटाई की जा रही है। इसके बाद उनके बुरी तरह से कपड़े फाड़ दिए गए। फिलहाल पुलिस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अमित मालवीय के मुताबिक, यह घटना मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पाकुआ हाट इलाके में हुई। दोनों पीड़ित महिलाएं आदिवासी हैं। मालवीय ने आरोप लगाया कि, जब उनकी पिटाई हो रही थी और कपड़े उतारे जा रहे थे तो पुलिस वहां मूकदर्शक बनी खड़ी हुई थी। वहीं, बीते दिन हुगली जिले से BJP सांसद लॉकेट चटर्जी ने भी दावा किया था कि पंचायत चुनाव में हिंसा के दौरान भी एक महिला को निर्वस्त्र कर उसकी परेड निकाली गई थी। उन्होंने कहा कि TMC कार्यकर्ताओं ने एक भाजपा उम्मीदवार के साथ यौन उत्पीड़न किया था।  उस घटना का जिक्र करते हुए लॉकेट चटर्जी रोने भी लगीं। उन्होंने कहा कि घटना हावड़ा जिले के दक्षिण पंचला इलाके में हुई थी। हालांकि, इस मसले पर पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़ित द्वारा दर्ज की गई FIR के अनुसार, TMC उम्मीदवार हिमंत रॉय ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मतदान केंद्र पर महिला के साथ पहले मारपीट की। फिर कुछ लोगों ने साड़ी फाड़ी। महिला का आरोप है कि उसे नग्न होने के लिए मजबूर किया और सरेआम छेड़छाड़ की गई।  DGP एम मालवीय ने इस बात का खंडन किया। लेकिन उत्पीड़न का दावा करने करने वाली महिला ने बताया कि उसके साथ बदतमीजी की गई थी। उसने कहा कि कुछ लोगों ने बाल खींचकर उसे पोलिंग बूथ से बाहर निकाला और सीढ़ियों के नीचे फेंका। उन्होंने मेरे कपड़े भी फाड़ दिए। अगर उस समय मेरे पति वहां न होते, तो वे लोग मेरे साथ कुछ भी कर सकते थे। हालांकि, बंगाल DGP एम मालवीय ने लॉकेट चटर्जी के इस दावे का खंडन किया। उन्होंने बीते दिन जानकारी दी कि हमने घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच की। जांच में सामने आया कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है। बूथ में पुलिस और सेंट्रल फोर्सेज मौजूद थीं। मामले की जांच की जा रही है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.