ताजा खबर
आज ही के दिन दादा भाई नौरोजी को ब्रिटेन की संसद के लिए चुना गया था, जानें 06 जुलाई का इतिहास   ||    सावन शुरू होने से पहले जान लें ये बातें, इन नियमों के​ बिना अधूरी रहेगी शिव जी की आराधना   ||    पाकिस्तान के बच्चों के अस्पताल पर बीमार बच्चे की जगह मृत बच्ची रखने का आरोप   ||    महिलाओं की रसोई से फिर गायब होगा टमाटर, जिससे चेहरा गुस्से से हुआ ‘लाल’!, जानें कहां कितने में बिक र...   ||    Breaking News: अरविंद केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे, दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत   ||    ब्रिटेन की लेबर पार्टी ऐतिहासिक चुनाव जीत कर आई सत्ता में   ||    ऋषि सुनक का राजनीतिक भविष्य अधर में लटकने के कारण ब्रिटेन के मतदान के लिए जा रहे हैं मतदाता   ||    Shila Mata Amer Jaipur : आमेर महल का वो मंदिर जहां आज भी होते हैं माता के दिव्य दर्शन, वीडियो जानें ...   ||    फलस्तीन समर्थक कार्यकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार पर लगाया युद्ध अपराधों में मिलीभगत का आरोप   ||    फलस्तीन समर्थक कार्यकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार पर लगाया युद्ध अपराधों में मिलीभगत का आरोप   ||   

हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के आयोजक पर 1 लाख का इनाम, 6 सेवादार अरेस्ट, इनमें 2 महिलाएं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 4, 2024

मुंबई, 04 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। यूपी के हाथरस में हुई भगदड़ के तीसरे दिन पुलिस ने आज 6 लोगों की गिरफ्तारी की। आईजी रेंज अलीगढ़ शलभ माथुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- गिरफ्तार सभी 6 आरोपी आयोजन समिति के सदस्य हैं। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों में मैनपुरी का राम लड़ैते यादव, शिकोहाबाद का उपेंद्र यादव, हाथरस का मेड सिंह, मंजू यादव, मुकेश कुमार और मंजू देवी शामिल हैं। इनकी देख-रेख में ही सत्संग चल रहा था। उधर, पुलिस ने मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख का इनाम घोषित किया है। वह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। दूसरी ओर, भोले बाबा के वकील एपी सिंह घायलों से मिलने अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा, बाबा के पास कोई आश्रम नहीं है। वह पेंशन से अपना गुजारा करते हैं। जब भी बाबा को जांच टीम बुलाएगी, वह आएंगे। हादसे के बाद पुलिस ने मैनपुरी, ग्वालियर, कानपुर और हाथरस समेत 8 ठिकानों पर छापा मारा है। इधर, पुलिस ने एटा, हाथरस और मैनपुरी से 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। सभी भोले बाबा से जुड़े हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- हादसे के लिए प्रशासन और प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथरस आएंगे। वह अस्पताल में भर्ती और प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे।

तो वहीं, योगी सरकार ने हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाया है। इसकी अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव करेंगे। रिटायर्ड IAS हेमंत राव और रिटायर्ड DG भवेश कुमार सिंह आयोग के सदस्य हैं। टीम 2 महीने में जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सुझाव भी देगी। साथ ही, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सत्संग के बाद श्रद्धालु बाबा के काफिले के पीछे उनकी चरण रज लेने के लिए दौड़े। भीड़ को काबू में करने के लिए पानी की बौछारें डाली गईं। लोग भागने लगे, तभी एक-दूसरे पर गिरते गए। कुचलने से इतनी मौतें हुईं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.