ताजा खबर
लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर युवती का आत्महत्या का प्रयास, सिपाही पर गंभीर आरोप   ||    लखनऊ में लापरवाही करने वाले दो दरोगा निलंबित   ||    लखनऊ को मिलेगा इंटरनैशनल कन्वेंशन सेंटर, जानिए कितने साल में होगा तैयार   ||    Karwa Chauth 2024 Upay: करवा चौथ पर महिलाएं करें ये उपाय, रिश्ता होगा अटूट, पार्टनर का मिलेगा प्यार,...   ||    Kalki Avatar: धर्म की स्थापना के लिए होगा भगवान कल्कि का आगमन, 2 मिनट के इस वीडियो में जानें कब लेंग...   ||    लखनऊ में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण 2000 मरीजों को नहीं मिला इलाज, OPD और वार्ड में हड़कंप   ||    लखनऊ को जल्द मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, पढ़ें डेस्टिनेशन   ||    लखनऊ में गैंगरेप केस पर कांग्रेस का हमला, यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप   ||    लखनऊ के इन इलाकों में आज बिजली कटौती, दो लाख लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी   ||    लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका की जहर खाने की घटना, रहस्य गहराया   ||    पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर लखनऊ में राजनीति गरमाई, पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR   ||    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र और आरती, वीडियो देखें और ...   ||    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर छलनी से क्यों करते पति का दीदार? कैसे देना चाहिए अर्ध्य, वीडियो में ज...   ||    लखनऊ में डाकिए को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत की खबर   ||    लखनऊ के JPNIC में 860 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप, योगी सरकार और अखिलेश यादव आमने-सामने   ||    हाथरस भगदड़ मामले में भोले बाबा और भाजपा विधायक की लखनऊ न्यायिक आयोग में पेशी, 2 घंटे तक चली पूछताछ   ||    लखनऊ में आग की बड़ी घटना, 3 मंजिला इमारत में सर्विस सेंटर और शोरूम बर्बाद   ||    लखनऊ वेयर हाउस में आग का कहर, 10 किमी तक फैला धुआं   ||    सीतापुर रोड पर गोदरेज गोदाम में आग, फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां पहुंची   ||    नशे में धुत डॉक्टर की कार ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, दो दोस्तों की हुई मौत   ||   

MP Election Result Live भोपाल में भाजपा का जश्न शुरू, पटवारी 18 हजार से पीछे, भाजपा 159 सीटों पर आगे

Photo Source :

Posted On:Sunday, December 3, 2023

मध्य प्रदेश न्यूज डेस्क !! मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे के लिए वोटों की गिनती जारी है. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई है. मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं. राज्य में बीजेपी को एकतरफा बढ़त मिल गई है. बीजेपी 140 सीटों पर आगे चल रही है.

रुझान में भाजपा की जीत तय
भाजपा को एकतरफा बढ़त मिली है। भाजपा प्रदेश की करीब 155 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है। कांग्रेस 73 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 2 सीट पर अन्य आगे है।

MP Chunav Results 2023 Live: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला नजर आ रहा है। प्रदेश की कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन पर प्रदेश के साथ ही देश के लोगों की नजर है। ऐसी ही सीटों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।

देवास विधानसभा की पांच सीटों की स्थिति

  • देवास में भाजपा की गायत्री राजे पंवार 4960 वोट से आगे
  • हाटपिपल्या में भाजपा के मनोज चौधरी 1248 वोट से आगे
  • सोनकच्छ में भाजपा के राजेश सोनकर 7936 वोट से आगे
  • बागली में भाजपा के मुरली भंवरा 13438 वोट से आगे
  • खातेगांव में भाजपा के आशीष शर्मा 2343 वोट से आगे

हरदा विधानसभा 
बीजेपी प्रत्याशी कमल पटेल - 18793
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. आर के दोगने - 16885
भाजपा 1908 वोट से आगे चल रही है।

टिमरनी विधानसभा
बीजेपी प्रत्याशी संजय शाह - 19630
कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत शाह - 16706
भाजपा 2924 वोट से आगे चल रही है।

रहली विधानसभा

  • सात राउंड के बाद भाजपा के गोपाल भार्गव कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योति पटेल से 27413 वोट से आगे हैं।
  • सागर के नरयावली से भाजपा के प्रदीप लारिया कांग्रेस के सुरेंद्र चौधरी से 2776 वोट से 5 राउंड में आगे हैं।

भिंड जिले की लहार विधानसभा से (5) राउंड की गिनती में बीजेपी 3363 वोटों से कांग्रेस से आगे चल रही है।

  • कांग्रेस : 3547 डॉ गोविंद सिंह
  • भाजपा : 5256 अम्बरीष शर्मा
  • बसपा : 1183 रसाल सिंह

 

मंडला विधानसभा

  • मंडला विधानसभा से कांग्रेस के डॉक्टर अशोक मर्सकोले सातवें राउंड के बाद 6447 से आगे।
  • निवास विधानसभा कांग्रेस के चैन सिंह वरकडे दसवें राउंड के बाद 5553 से आगे।
  • बिछिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नारायण सिंह पट्टा आठवीं राउंड के बाद 1321 वोट से आगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई 
विधायक रामेश्वर शर्मा के मालवीय नगर स्थित युवा सदन कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है और जश्न का माहौल है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा छठवें राउंड में 25 हज़ार वोटों से आगे चल रहें हैं।

छिंदवाड़ा विधानसभा की स्थिति

छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम कमलनाथ 11616 वोट से आगे हैं। चौरई से कांग्रेस के सुजीत चौधरी 317 वोट से आगे हैं।
पांढुर्ना से कांग्रेस के नीलेश उइके 20754 वोट से आगे हैं। परासिया से भाजपा की ज्योति डेहरिया 354 वोट से आगे हैं। अमरवाड़ा से कांग्रेस के कमलेश शाह 4507 वोट से आगे हैं।

दमोह की चारों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आगे

दमोह जिले की चारों विधानसभाओं के 57 प्रत्याशियों की किस्मत पिटारा पॉलिटेक्निक कॉलेज में खुल रही है। ईवीएम मशीनों से वोटों की गिनती जारी है. जिले की चारों विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बना रखी है। अब तक चार राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें जयंत मलैया कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन से करीब 9000 वोटों से आगे चल रहे हैं.

वहीं, पथरिया में बीजेपी प्रत्याशी लाखन पटेल 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां से कांग्रेस प्रत्याशी राव बृजेंद्र सिंह पीछे हैं. हटा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी उमा देवी खटीक भी 3 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं. वहीं, जबेरा विधानसभा में तीसरे राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह लोधी 5000 वोटों से आगे चल रहे हैं.
 
दमोह की सबसे चर्चित विधानसभा सीट पथरिया से बसपा प्रत्याशी रामबाई सिंह परिहार तीसरे राउंड तक दूसरे नंबर पर थीं, लेकिन उसके बाद यहां से कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है और अब रामबाई तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं. इस तरह से देखा जाए तो बीजेपी के चारों उम्मीदवारों ने कांग्रेस के उम्मीदवारों से बढ़त बना ली है.

 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.