गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने मौत की पुष्टि की है। विजय रूपाणी अपनी बेटी से मिलने अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे। विजय रूपाणी विमान की सीट 2डी पर बैठे थे।
इस हादसे की जानकारी देते हुए अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस हादसे में 204 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 41 घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं, एक यात्री जीवित पाया गया है। जीवित बचे यात्री का नाम रमेश विश्वास कुमार है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस विमान में 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई और 169 भारतीय नागरिक सवार थे।
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू अहमदाबाद पहुंचे:
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू अहमदाबाद पहुंच गए हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। यह बहुत दुखद घटना है, मैं इस हादसे से स्तब्ध हूं। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। फिलहाल मृतकों की संख्या बताना मुश्किल है। विमान हादसे की जांच की जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे।
एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर की घोषणा की:
राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां मिलकर घटनास्थल पर काम कर रही हैं। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर 18005691444 की घोषणा की है।