ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

विनोद भानुशाली ने की अपने म्यूजिक लेबल की शुरुआत

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 2, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 2 मार्च 2022   आज महाशिवरात्रि का दिन है और इस मौके पर प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली ने लोगों के साथ एक गुड न्यूज़ साझा की है। दरअसल उन्होंने अपने म्यूजिक लेबल की शुरुआत की है जिसका नाम हिट्ज म्यूजिक है। 
 
मालूम हो कि विनोद भानुशाली ने पिछले साल ही अपने प्रोडक्शन कंपनी की अनाउंसमेंट की थी, जिसका नाम भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड है। प्रोडक्शन कंपनी का ऐलान करने के बाद उन्होंने आज अपने म्यूजिक लेबल की भी शुरुआत की, जिसके तले वे जाने माने सेलिब्रिटीज के साथ ही न्यू कमर्स को भी मौका देगें। 
 
विनोद ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर म्यूजिक लेबल का लोगो पोस्टर जारी किया और कैप्शन में लिखा, "एक म्यूजिक जर्नी की आज शुरुआत हुई, जो आपको मेलॉडीज की दुनिया से रूबरू करवाएगी। आपके सोल के लिए गाना, और आपके हर मूड के लिए गाना , क्योंकि गाना दिल को पसंद आया, तो म्यूजिक हिट हैं। हिट्ज म्यूजिक को लॉन्च करते हुए हम अपने यूनिवर्स में आपका स्वागत करते हैं।"
 
विनोद ने अपने इस नए वेंचर की शुरुआत कर दी है और अब उन्हें इंडस्ट्री के लोगों से जमकर शुभकामनाएं मिल रही है। बता दे कि हिट्ज म्यूजिक पर आने वाले पहले गाने का भी ऐलान किया जा चुका है, जिसका नाम 'कैंडी' है। इस अपकमिंग गाने को युवान शंकर राजा और ध्वनि भानुशाली ने अपनी आवाज दी हैं। गाना 3 मार्च को रिलीज किया जाएगा।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.