ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बच्चन पांडे का 'सारे बोलो बेवफा' गाना हुआ रिलीज

Photo Source :

Posted On:Monday, March 7, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 7 मार्च 2022    अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म "बच्चन पांडे" को रिलीज होने में अब सिर्फ कुछ दिन बचे हुए हैं। दर्शक बड़ी ही बेसब्री से 18 मार्च का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता बहुत अधिक बढ़ा दी है। 
 
फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले मेकर्स ने आज एक नया गाना रिलीज किया है जिसका नाम 'सारे बोलो बेवफा' है। यह एक ब्रेकअप सॉन्ग है, जिसके रिलीज होने की जानकारी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर दी। 
 
उन्होंने गाने का टीज़र साझा करते हुए लिखा, "अब दिल टूटने की गूंज सबको सुनाई देगी, क्योंकि सारे जोर से बोलेगें #बेवफा। #सारेबोलोबेवफा सॉन्ग आउट नाउ।"
 
बेवफा गाने को बी प्राक ने गाया है, जबकि लिरिक्स और म्यूजिक कंपोज करने का काम जानी द्वारा किया गया है। गाने में अक्षय कुमार का दमदार अंदाज दिख रहा है, उनका एक्सप्रेशन, उनकी एनर्जी कमाल की है। यकीनन यह गाना इस साल का ब्रेकअप एंथम बनने वाला है। 
 
फिल्म की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार का पहले कभी न देखा गया, खतरनाक अंदाज़ देखने को मिलने वाला है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीस, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी है। 
 
फिल्म में अक्षय कुमार गैंगेस्टर बच्चन पांडे का किरदार निभा रहें हैं। फरहाद सामजी ने इस अपकमिंग फिल्म को डायरेक्ट किया हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म 18 मार्च साल 2022 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
 
चेक आउट द सॉन्ग


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.