ताजा खबर
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के जाने चौकाने वाले किराए   ||    7वीं के छात्र ने माता-पिता के बैंक अकाउंट से ऑनलाइन गेम खेल गवाएं 5 लाख रुपए   ||    लखनऊ में आरोपियों ने महिला दारोगा को किया किडनैप   ||    लखनऊ में विधायक निवास परिसर में मिला युवक का शव, मामले की हो रही है जांच   ||    लखनऊ से सवार पुलिस इंस्पेक्टर की रोडवेज बस में कार्डियक अरेस्ट से हुई मृत्यु   ||    गणेश विसर्जन के चलते लखनऊ के कई रास्तों पर कल शाम तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित   ||    लखनऊ के अनुदानित कॉलेजों में दाखिलों की कमी, पड़ोसी जिलों के कॉलेजों ने मारी बाजी   ||    आधी रात स्टंटबाजी का कहर, आइसक्रीम वाले की हुई मौत   ||    लखनऊ में चुप ताजिये का जुलूस नाजिम अली इमामबाड़े से हुआ शुरू   ||    लखनऊ-गोरखपुर संग इन 42 जिलों में होगी भरी बारिश, अलर्ट जारी   ||   

अजय और काजोल ने युग को दी जन्मदिन की बधाई

Photo Source :

Posted On:Friday, September 13, 2024

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और काजोल आज अपने बेटे युग का 14वां जन्‍मदिन मना रहे है। उन्‍होंने कहा कि उनका बेटा सामान्य पलों को भी यादगार बना देता है।
 
अजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे के साथ दो तस्वीरें शेयर की। तस्वीर में दोनों को एक इंटरनेशनल लोकेशन पर देखा जा सकताहै। अजय देवगन ने पोस्‍ट के कैप्शन देते में लिखा, ''तुमने साधारण पलों को भी यादगार बना दिया मेरे बच्चे, तुम अपनी शरारतों से मुझेहमेशा खुश रखते हो , जिससे में बोर नहीं होता। जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे।"
 
काजोल ने भी अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में अभिनेत्री गोल्डन डिटेलिंग वाली गुलाबी साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि युग ने सफेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। काजोल ने लिखा, ''मेरे ‘लिटिल मैन’ को जन्मदिन की शुभकामनाएं, तुम्हारी मुस्कानपूरी दुनिया में सबसे अच्छी चीज है..हम हमेशा एक-दूसरे का हाथ थामे रहें और अजीबोगरीब चीजों पर हंसते रहें, लव यू।''
 
काजोल और अजय की डेटिंग 1994 में फिल्म “गुंडाराज” की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। इस जोड़े ने 1999 में पारंपरिक महाराष्ट्रियनरीति-रिवाज से शादी की थी। काजोल ने अप्रैल 2003 में बेटी न्यासा को जन्म दिया और सात साल बाद सितंबर 2010 में उन्होंने युग को जन्म दिया।
 
वर्क फ्रंट की बात करे तो, अजय जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म “सिंघम अन्न” में दिखाई देंगे। इस फिल्म में करीना कपूर खान, अक्षयकुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ भी हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.