ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

अपनी माँ के जन्मदिन पर करण जोहर ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 18, 2023

डायरेक्टर करण जौहर ने अपनी मां हीरू जौहर का 80वां जन्मदिन सेलिब्रेट एकखास अंदाज में किया। करण हमेशा से ही अपनी मां के काफी करीब रहे हैं। 
वो इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय भी अपनी मांको ही देते हैं। अब इस खास दिन करण ने मां हीरू के साथ बिताए कई पलों को फैंस के साथ पिक्चर्स 
के रूप में शेयर कियाहै। इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया।
 
करण जौहर ने मां हीरू के जन्मदिन के खास मौके पर कई अनदेखी पिक्चर्स शेयर की हैं। जिसमें करण का बचपन भी नजर आरहा है। एक पिक्चर में करण मां का 80वां जन्मदिन 
मनाते भी नजर आ रहे हैं। इन पिक्चर्स के साथ करण ने एक इमोशनललेटर भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "मेरी बहादुर और सहनशील मां आज 80 साल की हो गई हैं... 
उन्होंने मुझे सिखायाकि कैसे प्यार करना है... मैं जिस पर विश्वास करता हूं उसके लिए कैसे खड़ा होना चाहिए...अगर मैं सही था तो कभी माफी नहीं मांगता या खुद को सही नहीं 
ठहराता...कभी भी किसी के होने का दिखावा नहीं करता था...। वो उतनी ही मेरी अंतरात्मा है जितनी वो मेरी फैशन पुलिस हैं। साथ ही एकमात्र व्यक्ति जिससे मैं अब भी डरता हूं...
मैं तुमसे प्यार करता हूं मां प्लैनेट्सतक और वहां से वापस भी...। मैं तुम्हारे बिना रूही और यश को कभी नहीं पाल पाता" 
 
बता दे, करण जोहर जल्द ही डायरेक्शन में अपनी वापसी कर रहे हैं, फिल्म का नाम रॉकी और रानी की प्रेम कहानी हैं, इसफिल्म में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, 
शबाना आज़मी, जाया बच्चन और आलिया भट्ट नजर आने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग पूरी होचुकी हैं, और फिल्म अप्रैल में रिलीज़ होगी.


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.