ताजा खबर
रेप केस में गायत्री प्रजापति को हाईकोर्ट से मिला झटका, जमानत याचिका खारिज   ||    दिवाली पर मुंबई से लखनऊ तक विमान का किराया पहुंचा 30 हजार के करीब   ||    मायावती लखनऊ में पदाधिकारियों के साथ कर रही हैं अहम बैठक   ||    यागी तूफान से यूपी में भारी बारिश, कोलकाता से लखनऊ आ रही फ्लाइट बनारस की ओर मोड़ी गई   ||    वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के जाने चौकाने वाले किराए   ||    7वीं के छात्र ने माता-पिता के बैंक अकाउंट से ऑनलाइन गेम खेल गवाएं 5 लाख रुपए   ||    लखनऊ में आरोपियों ने महिला दारोगा को किया किडनैप   ||    लखनऊ में विधायक निवास परिसर में मिला युवक का शव, मामले की हो रही है जांच   ||    लखनऊ से सवार पुलिस इंस्पेक्टर की रोडवेज बस में कार्डियक अरेस्ट से हुई मृत्यु   ||    गणेश विसर्जन के चलते लखनऊ के कई रास्तों पर कल शाम तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित   ||   

सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 क्लैश पर अनीस बज़्मी ने अपने बयान पर सफाई दी!

Photo Source :

Posted On:Friday, September 20, 2024

रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन 1 नवंबर को दिवाली के खास मौके पर रिलीज होने वाली है। इसी मौके पर अनीस बज्मी के निर्देशनमें बनी फिल्म भूल भुलैया 3 भी रिलीज होगी। हाल ही में अनीस बज्मी ने दो मेगा फिल्मों के क्लैश पर कहा था कि उन्हें अपनी फिल्म रिलीज करने केलिए किसी खास तारीख की जरुरत नहीं है। उनका बयान सामने आने के बाद कहा जा रहा था कि वो रोहित शेट्टी से नाराज हैं। हालांकि, सुर्खियों मेंआने के बाद अब अनीस बज्मी ने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनके बयान को गलत तरह पेश किया गया है।
 
अनीस बज्मी ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा है, कुछ मीडिया के लोगों ने मेरे बयान को गलत तरह पेश किया है। 3 दशकोंके अनुभव के साथ फिल्ममेकर होने के चलते मैं क्राफ्ट और कहानियां बुनने पर फोकस करता हूं और फिल्म रिलीज और बिजनेस डाइनैमिक्स में नहींउलझता। मैंने कई फिल्मों को एक ही दिन रिलीज होकर अच्छा प्रदर्शन करते देखा है।
 
आगे उन्होंने लिखा है, लगता है ट्रांस्लेशन में मेरे शब्दों को बदल दिया गया है। मुझे फिर दोहराने दो, मैं दोनों फिल्मों सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 को लेकर बेहद थ्रिल्ड हूं। दो बेहतरीन फिल्में और दो बेहतरीन टीम, चलो इसे साथ में करते हैं।
 
अनीस बज्मी से कुछ समय पहले पूछा गया था कि क्या उन्होंने क्लैश के मामले में अजय देवगन से बात की थी। इस पर उन्होंने कहा था, मैं उनसे बातकरने क्यों जाऊं। ये बिजनेस का फैसला है, जो प्रोड्यूसर्स के बीच होता है। मैं सिर्फ डायरेक्टर हूं। सिंघम अगेन की टीम ने दिवाली की रिलीज पहलेसे ही अनाउंस कर दी थी। क्लैश कभी अच्छे नहीं होते, इसलिए हमने एक साल पहले ही इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी थी। लेकिन अब हम क्याकर सकते हैं। मैं मानता हूं कि अच्छी फिल्म को किसी तारीख की जरुरत नहीं है। मैं वो आखिरी इंसान रहूंगा, जो रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस केबिजनेस में ध्यान दूं। ये सिर्फ नंबर्स हैं, जिन्हें प्रोड्यूसर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स तय करते हैं।" 
 
अनीस बज्मी के बयान के बाद खबरें रहीं कि वो क्लैश होने पर सिंगम अगेन के मेकर्स से नाराज हैं। बताते चलें कि इसी बीच ये खबरें भी हैं कि कार्तिक आर्यन ने अजय देवगन से सिंघम अगेन की डेट्स आगे बढ़ाने की रिक्वेस्ट की है, जिसके लिए वो राजी भी हैं। हालांकि अब तक इससे जुड़ीकोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हो सकी है।
 
बता दें कि सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 दोनों ही 1 नवंबर को रिलीज होने वाली हैं। सिंघम अगेन, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म है। वहींभूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी लीड रोल में है, जिसे अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.