ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

फिल्म क्रैक- जीतेगा तो जियेगा रिव्यू



फिल्म में एक्शन के साथ साथ एक इमोशनल कहानी भी है। फिल्म की कहानी सिद्धू की है जो मुंबई में रहता है।उसकी ज़िन्दगी में एक ही मकसद है - अंडरग्राउंड एक्सट्रीम स्पोर्ट्स प्रतियोगिता जीतना। यह प्रतियोगिता खतरों से भरी होती है लेकिन उसने अपने भाई को इसी प्रतियोगिता में खोया था इसलिए उसको जीतना ही उसकी ज़िन्दगी का मूल है। इसमें उसके परिवार से उसका साथ कोई नहीं देता लेकिन वह अकेला ही निकल पड़ता है अपने उद्देश्य को पूरा करने।

Posted On:Friday, February 23, 2024


विद्युत जामवाल की  ''क्रैक- जीतेगा तो जियेगा' एक्शन फिल्मों  की सूची में सबसे ऊपर 

क्रैक - जीतेगा तो जियेगा !
डायरेक्टर : आदित्य दत्त 
कास्ट : विद्युत जामवाल , नोरा फतेही , अर्जुन रामपाल , एमी जैक्सन 
ड्यूरेशन : 156.48 मिनट 
स्टार : 3.5

 'सिद्धू' (विद्युत जामवाल) के साथ मुंबई में चलती लोकल ट्रेन में रोमांचक लेकिन खतरनाक स्टंट करते हुए शुरुआत करते हुए, फिल्म क्रैक आपको हाई-ऑक्टेन एक्शन की दुनिया में ले जाती है। फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन, बेहतरीन स्टंट कोरियोग्राफी और विस्फोटक दृश्यों से भरपूर ऑडियंस को एक सिनेमेटिक अनुभव देती है जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। 

फिल्म में एक्शन के साथ साथ एक इमोशनल कहानी भी है। फिल्म की कहानी सिद्धू की है जो मुंबई में रहता है।उसकी ज़िन्दगी में एक ही मकसद है - अंडरग्राउंड एक्सट्रीम स्पोर्ट्स प्रतियोगिता जीतना। यह प्रतियोगिता खतरों से भरी होती है लेकिन उसने अपने भाई को इसी प्रतियोगिता में खोया था इसलिए उसको जीतना ही उसकी ज़िन्दगी का मूल है। इसमें उसके परिवार से उसका साथ कोई नहीं देता लेकिन वह अकेला ही निकल पड़ता है अपने उद्देश्य को पूरा करने। 

इस मैदान को जीतने वह पोलैंड पहुँचता है जहाँ देव (अर्जुन रामपाल )से उसकी मुलाकात होती है।मैदान पर पूरी तरह से देव का नियंत्रण होता है। जैसे जैसे सिद्धू मैदान की दुनिया में अंदर घुसता है उसको इसके खतरनाक रहस्यों के बारे में मालूम पड़ता है। सबसे बड़ा रहस्य उसकी भाई की मौत के पीछे देव का हाथ। देव के रहस्यों को उजागर करने में उसका साथ देती है पैट्रिशिया नोवाक (एमी जैक्सन) .वह  देव के खिलाफ सिद्धू के प्रतिशोध में उसकी मदद करती है और जोखिम को और भी अधिक बढ़ा देती है।

फिल्म के अंत में देव और सिद्धू के बीच एक शोडाउन होता है जो आपको अचंभित कर देगा। इसमें विस्फोटक एक्शन , कमाल की स्टंट कोरियोग्राफी हर एक्शन सिनेमा के प्रेमी को इम्प्रेस करेगी। पूरी तरह से फिल्म क्रैक ऑडियंस के लिए एक रोमांचक सवारी है जो अपने एक्शन और सम्मोहक कहानी से अंत तक उन्हें जोड़ कर रखती है। 

फिल्म का एक्शन फिल्म की जान है। विद्युत मार्शल आर्ट में विशेषता रखते है और हर बार  की तरह अपने स्टंट्स से वह ऑडियंस को पूरा इम्प्रेस करते है। भारतीय एक्शन सिनेमा के इतिहास में उनसे बेहतर एक्शन हीरो नहीं हुआ। यह फिल्म निश्चित रूप से भारतीय सिनेमा की स्टंट रेंज की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है।

फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट ने बहुत अच्छा काम किया है। नोरा फतेही, एमी जैक्सन दोनों ने ही अपने रोल को ईमानदारी से निभाया है। अर्जुन रामपाल को 'ॐ शांति ॐ' में विलेन के रूप में बहुत प्यार मिला था और इस बार भी उन्हें बहुत प्यार मिलने वाला है। 

फिल्म का  स्क्रीनप्ले काफी मजबूत है जिसको आदित्य दत्त, रेहान खान , सरीम मोमिन और मोहिंदर प्रताप सिंह ने लिखा है। जूही तालमकी फिल्म की प्रोडक्शन डिजाइनर है और उनका काम एक नंबर है। फिल्म में छः गाने है और उनकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य और राजू खान ने की है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक सस्पेंस को बढ़ाता है। कुल मिलकर फिल्म आपको किसी भी रूप में निराश नहीं करेगी। 

विद्युत जामवाल और एक्शन हीरो फिल्म्स द्वारा निर्मित, "क्रैक "आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। यह फिल्म एक्शन सिनेमा के प्रशंसकों के लिए अवश्य देखी जाने वाली फिल्म है, जिसमें लुभावने और हैरतअंगेज एक्शन दृश्यों  है जो दर्शकों को रोमांचित कर देंगे।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !


मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.